-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Which Countries Are Getting Affected By Trumps Tariff Policy
1 अगस्त से लागू हो जाएगे ट्रंप के नए टैरिफ, इन देशों पर होगा सीधा असर
- Written By: अपूर्वा नायक
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज से संसोधित टैरिफ की दरों को लागू करने का फैसला किया है। इसके साथ ही ट्रंप ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है।भारत समेत 70 अन्य देशों पर टैरिफ लागू होगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन की (सौ. सोशल मीडिया )
Trumps Tariff Policy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक कार्यकारी निदेश यानी एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर दिए हैं। इस ऑर्डर के अंतर्गत अमेरिका में इंपोर्ट होने वाले सामान पर नई टैरिफ दरें लागू हो गई हैं। ये टैरिफ अलग-अलग देशों के लिए 10 प्रतिशत से लेकर 41 प्रतिशत तक हैं।
ट्रंप के इस नए टैरिफ स्ट्रक्चर में भारत से अमेरिका इंपोर्ट होने वाले सामान पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाने वाला है। इसके अलावा, ताइवान से इंपोर्ट वाले सामान पर भी 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। साथ ही साउथ अफ्रीका पर भी 30 प्रतिशत की दर से टैरिफ लगाया जाने वाला है।
कनाडा के लिए विशेष आदेश
ट्रंप ने कनाडा को लेकर एक स्पेशल ऑर्डर जारी किया है। जिसमें कनाडा पर लगने वाले टैरिफ की दर को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत तक कर दिया गया है। 1 अगस्त से इस बढ़े हुए टैरिफ की दरें लागू होने वाली है। हालांकि इसको लेकर एक अहम बात ये है कि ट्रंप के कार्यकाल में हुए अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा मुक्त व्यापार समझौते यानी यूएसएमसीए के अंतर्गत अमेरिका इंपोर्ट होने वाले सामान पर ये नई टैरिफ की दरें लागू नहीं होगी।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
पाकिस्तान, वियतनाम, बांग्लादेश जैसे देशों पर भी होगा असर
अपडेटेड लिस्ट के अनुसार, पाकिस्तान से अमेरिका इंपोर्ट होने वाले सामान पर 19 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। इसके साथ ही बांग्लादेश और वियतनाम पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। कई बाकी देश की इस टैरिफ की मार में चपेट आ सकते हैं। तुर्किये, इजराइल, कैमरुन, वेनेजुएला और चाड जैसे देशों पर अमेरिका ने 15 टैरिफ लगाया है। सबसे ज्यादा 39 प्रतिशत टैरिफ अमेरिका ने स्विट्जरलैंड पर लगाया है।
मिनिमम टैरिफ की दर 10 प्रतिशत
व्हाइट हाउस के द्वारा गुरुवार को जारी किए गए बयान के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल लेवल पर मिनिमम टैरिफ की दर 10 प्रतिशत टैरिफ रखने का फैसला किया है। हालांकि पहले सुझाव था कि इसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत या उससे ज्यादा किया जा सकता है, लेकिन ट्रंप ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है।
ये भी पढ़ें :- LPG Commercial Cylinder: सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, 35 रुपये की हुई कटौती
इन नई संसोधित दरों के पीछे क्या है कारण?
इन संसोधित टैरिफ के पीछे का कारण देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने सीक्रेट डिटेल्स और सीनियर ऑफिसर की सिफारिशों के आधार पर ये कदम उठाया है। उन्होंने 2 मुख्य कारण बताया है कि हमारे द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों में रिसिप्रोसिटी की लगातार कमी और दूसरा कारण विदेशी टैरिफ और नॉन टैरिफ बाधाओं का इकोनॉमिक असर।
Which countries are getting affected by trumps tariff policy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














