- Hindi News »
- World »
- Khamenei Fate Like Saddam Israel Will Hang Him In Iran Tehran Uproar
सद्दाम जैसा होगा खामेनेई का अंत! ईरान में ही लटकाएगा इजरायल, तेहरान में मचा हड़कंप
इजरायल ने एक बार फिर ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई को चेतावनी भरे शब्दों में धमकाया है। इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा कि खामेनेई का अंत भी इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन की तरह होगा।
- Written By: अमन उपाध्याय

खामेनेई का सद्दाम जैसा होगा अंजाम! (डिजाइन फोटो)
इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव अब अपने उच्च स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ जानलेवा धमकी जारी करते हुए कहा कि इस युद्ध का अंत तभी होगा जब खामेनेई की हत्या कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में इजरायल ने खामेनेई को मारने की एक विस्तृत योजना भी तैयार कर ली थी, लेकिन अंतिम समय पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने इस मिशन को रोक दिया।
इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गालंत ने मंगलवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर एक कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि खामेनेई का अंत भी इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन की तरह होगा। गालंत ने दावा किया कि सद्दाम की तरह ही खामेनेई को भी ईरान के लोग ही फांसी देंगे।
इजरायल के प्लान से अमेरिका तक हड़कंप
यह अब तक की सबसे स्पष्ट और गंभीर चेतावनी मानी जा रही है। साथ ही, आशंका जताई जा रही है कि इजरायल जल्द ही कोई बड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इस बीच, इजरायल की इस संभावित रूप से खतरनाक योजना को लेकर अमेरिका में भी चिंता व्यक्त की जा रही है। ट्रंप सरकार बार-बार आगाह कर रही है कि अगर इस संघर्ष में किसी प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति की मौत हो जाती है, तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं तथा युद्ध भयानक रूप ले सकता है। ट्रंप ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने इजरायल को ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या करने से रोकने की कोशिश की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Israel Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
Russia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
Enriched Uranium: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे या तुरंत नष्ट करें
US Iran Strike: अमेरिकी सेना का दक्षिणी ईरान पर बड़ा हमला, होर्मुज में माइंस बिछा रही नावों को किया तबाह
सद्दाम हुसैन की तरह होगा खामेनेई का हाल
कात्ज ने अपने बयान में स्पष्ट संकेत दिया कि खामेनेई के सामने दो ही विकल्प हैं या तो वे इजरायल की सैन्य कार्रवाई का शिकार होंगे, या फिर सद्दाम हुसैन की तरह अपने ही लोगों के हाथों मारे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि सद्दाम हुसैन को अमेरिकी हमले के बाद इराकी जनता ने ही फांसी दी थी। हालांकि, इस धमकी को राजनयिक भाषा में पेश किया गया ताकि इजरायल पर सीधे हत्या का आरोप न लगे।
‘युद्ध विराम से बेहतर है…अंत होना’, ईरान-इजरायल जंग पर डोनाल्ड ट्रंप का क्या है प्लान?
कौन थे सद्दाम हुसैन
इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन पर कई मामलों में हजारों लोगों की हत्या के आरोप लगे थे, लेकिन 1982 में दुजैल गांव में 148 शिया मुसलमानों की हत्या का मामला साबित होने के बाद उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। 2003 में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने उनकी सरकार को गिरा दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 2006 में इराक की एक विशेष अदालत ने उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराया और मौत की सजा दी। 30 दिसंबर 2006 को ईद के दिन, बगदाद के एक सैन्य बेस में उन्हें फांसी दे दी गई।
Khamenei fate like saddam israel will hang him in iran tehran uproar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मेट्रो में AI आधारित स्मार्ट पैंटोग्राफ मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू, निरीक्षण समय में 95% कमी
May 26, 2026 | 10:05 AMकेरल CM का दिल्ली दौरा, मुख्यमंत्री बनने के बाद PM से पहली मुलाकात, केंद्र से मदद पर हो सकती है बड़ी चर्चा
May 26, 2026 | 09:52 AMपीएम मोदी की अपील के बाद EV अपनाएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार से करेंगे सफर
May 26, 2026 | 09:51 AMशिकारी खुद यहां शिकार हो गया! आवारा बिल्लियों को पकड़ने चली नासिक मनपा, खुद बनी ‘भीगी बिल्ली’
May 26, 2026 | 09:51 AMShare Market Updates: शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा निफ्टी भी 24000 के नीचे
May 26, 2026 | 09:50 AMउमरेड में मामूली विवाद बना कत्ल की वजह, कावरापेठ में सनसनी; मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या
May 26, 2026 | 09:42 AMPCOD Clinic Launched: गोंदिया में महिलाओं के लिए शुरू हुए PCOD क्लिनिक, हर बुधवार मिलेगी मुफ्त जांच सुविधा
May 26, 2026 | 09:42 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














