-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Seeking Real End Of Israel Iran Conflict Over Ceasefire
‘युद्ध विराम से बेहतर है…अंत होना’, ईरान-इजरायल जंग पर डोनाल्ड ट्रंप का क्या है प्लान?
- Written By: अमन उपाध्याय
इजरायल और ईरान के मध्य टकराव लगातार पांचवें दिन भी बरकरार है। इस दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि उन्होंने लोगों को तेहरान छोड़ने की सलाह क्यों दी, इस पर ट्रंप ने साफ किया कि..

इजराइल-ईरान तनाव (कॉन्सेप्ट फोटो)
वांशिगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध पर बयान दिया है कि वे अस्थाई युद्धविराम नहीं, बल्क़ि इसका असली अंत चाहते हैं। एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने तर्क दिया कि युद्धविराम मात्र अस्थाई समाधान होगा, जबकि असली जरूरत इसका स्थाई हल है। साथ ही उन्होंने यह भी इशारा किया कि बातचीत से बाहर निकल जाना भी एक संभव मार्ग हो सकता है। जब उनसे पूछा गया कि उनके ट्रुथ सोशल पोस्ट में युद्धविराम से बेहतर होने की बात क्यों किया, ट्रंप ने जवाब दिया, “मैं एक असली अंत चाहता हूं, अस्थाई शांति नहीं।
ट्रम्प ने कहा कि उन्हें लगता है कि अगले दो दिनों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि इजरायल ईरान पर हमले बढ़ाएगा या कम करेगा। उन्होंने कहा, “जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा। अभी तक किसी ने भी हमले रोके नहीं हैं।” इसके अलावा, ट्रम्प मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक करके ईरान-इजरायल तनाव पर चर्चा करने वाले हैं।
तेहरान को खाली करवाने की अपील
जब ट्रंप से पूछा गया कि अमेरिका की सैन्य हस्तक्षेप से ईरान का परमाणु कार्यक्रम समाप्त किया जाएगा या नहीं जैसा कि कुछ इजरायली अधिकारियों ने दावा किया था, तो इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि मुझे उम्मीद है कि इससे पहले ही उनका कार्यक्रम खत्म हो जाएगा। उनके पास परमाणु हथियार नहीं हैं। साथ ही, जब उनसे तेहरान खाली करवाने की अपील रखने का कारण पूछा गया, तो ट्रंप ने साफ किया कि कोई विशेष खतरा नहीं आया है, लेकिन जमीनी हालात देखते हुए लोगों का वहां से निकल जाना ही अधिक सुरक्षित रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
केवल पांच दिनों के भीतर दूसरी बार ईरान ने अपने युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ और सर्वोच्च सैन्य कमांडर अली शादमानी को इजरायली सेना के हवाई हमले में खो दिया है। यह हमला इजरायली वायुसेना (IAF) ने सटीक खुफ़िया जानकारी मिलने पर किया, जिसके तहत तेहरान के मध्य इलाके पर हमला किया गया था। अली शादमानी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली ख़ामेनेई का विश्वासपात्र सैन्य सलाहकार और देश का सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी माना जाता था।
ईरान से खत्म होगा इस्लामिक राज! पूर्व राजा के बेटे ने फूंका बिगुल, बोले- ‘अब समय आ गया है…’
तेल अवीव पर मिसाइल से हमले
वहीं, ईरान ने तेहरान पर हमले के जवाब में इजरायल पर पलटवार किया है। इजरायली सेना ने अपने वायु रक्षा प्रणाली के जरिए इन हमलों को रोकने की कोशिश की है। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने एक बयान जारी कर कहा कि उनकी वायुसेना खतरे को नष्ट करने के लिए जरूरी जगहों पर रोकथाम और जवाबी कार्रवाई कर रही है।
हमले के करीब 20 मिनट बाद, इजरायली सेना ने देश के कई इलाकों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों से बाहर निकलने की अनुमति दी। इजरायली पुलिस ने बताया कि खोज और बचाव टीमें उन जगहों पर काम कर रही हैं, जहां मिसाइलों या उनके टुकड़ों के गिरने की सूचना मिली है। तेल अवीव के आसपास के इलाकों में मिसाइल और उसके अवशेष गिरे, जिससे संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई जानहानि नहीं हुई।
Donald trump seeking real end of israel iran conflict over ceasefire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














