इटली में ढही इमारत
रोम: इटली (Italy) में टस्कनी (Tuscany) क्षेत्र के पिस्तोइया (Pistoia) शहर के पास एक ग्रामीण इलाके में बनी सदियों पुरानी एक इमारत की छत विवाह समारोह के दौरान ढह गई, जिससे 30 लोग घायल हो गए। गवर्नर यूजेनियो गियानी (Governor Eugenio Giani) ने ‘टेलीग्राम’ ऐप पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि छत ढह जाने से 30 लोग घायल हो गए जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।
⚠️Il nostro sistema regionale sanitario sta intervenendo per un grave crollo di un soffitto avvenuto all’ex convento di Giaccherino a Pistoia durante un matrimonio.
— Eugenio Giani (@EugenioGiani) January 13, 2024
उन्होंने बताया कि समारोह पहाड़ की एक चोटी पर बने एक रेस्तरां में आयोजित किया जा रहा था, जो 15वीं शताब्दी में कॉन्वेंट (ईसाई धर्म के लोगों का आश्रम) हुआ करता था। गर्वनर ने बताया कि घायलों को इलाके के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इटली की समाचार एजेंसी ‘एएनएसए’ ने बताया कि दमकल कर्मियों ने लोगों को मलबे से बाहर निकाला। किसी के लापता होने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि छत ढहने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
(एजेंसी)