- Hindi News »
- World »
- Israeli Attack On Un School Houses In Gaza 34 People Killed
इसराइली हमला हुआ और अक्रामक, अब गाजा में संयुक्त राष्ट्र के स्कूल और घरों पर अटैक, 34 लोगों की मौत
- Written By: साक्षी सिंह
गाजा में इसराइल हमला रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी ताजा हमले में 34 लोगों की मौत मौत हो गई। मध्य गाजा में संयुक्त राष्ट्र के एक स्कूल और दो घरों पर बुधवार को इसराइली हवाई हमले में 19 महिलाओं और बच्चों समे कम से कम 34 लोग मारे गए। इससे पहले बीते सोमवार को हुए हमले में गाजा पट्टी में एक इलाके पर इसराइल के हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई थी और 65 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे

इजराइल और हमास संघर्ष (फाइल फोटो)
दीर अल-बलाह: गाजा में इसराइल हमला रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी ताजा हमले में 34 लोगों की मौत मौत हो गई। मध्य गाजा में संयुक्त राष्ट्र के एक स्कूल और दो घरों पर बुधवार को इसराइली हवाई हमले में 19 महिलाओं और बच्चों समे कम से कम 34 लोग मारे गए। अस्पताल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस स्कूल में विस्थापित फलस्तीनियों ने शरण ले रखी थी। इसराइली सेना ने कहा कि उसने नुसेरात शरणार्थी शिविर स्थित स्कूल के अंदर से हमले की योजना बना रहे हमास के चरमपंथियों को निशाना बनाया।
ये भी पढ़ें:-Hamas Israel War: गाजा में नहीं रूक रहे इसराइली हमले, 40 फिलिस्तीनियों की मौत और 65 से ज्यादा लोग घायल
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल का बड़ा एक्शन: गाजा सहायता बेड़े को समुद्र में रोका, दक्षिण कोरिया के एक्टिविस्ट को लिया हिरासत में
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
Israel Blast: बेइत शेमेश स्थित टोमर टेस्टिंग ग्राउंड में भयंकर विस्फोट, आसमान में छाया काला धुआं
दुनिया के वो देश जिनके हैं दर्जनों दुश्मन, रूस और इजरायल की इस लिस्ट में भारत का कनेक्शन देख रह जाएंगे दंग
गाजा में युद्ध अब 11वें महीने में प्रवेश कर चुका है, जिसमें हजारों लोग मारे जा चुके हैं। इसराइल और हमास उग्रवादी समूह के बीच युद्धविराम के लिए मध्यस्थता करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयास बार-बार बाधित होते रहे हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इसराइल के हमलों में 19 महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 34 लोग मारे गए।
इससे पहले हमले में 40 लोगों की मौत
इससे पहले बीते सोमवार को हुए हमले में गाजा पट्टी में एक इलाके पर इसराइल के हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई थी और 65 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इसराइल ने जिस जगह पर हमला किया है वहां इसराइल-हमास युद्ध में विस्थापित हुए फलस्तीनियों ने शरण ली थी। फलस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने अपनी रिपोर्ट में चिकित्सा अधिकारियों के हवाले से हमले में मारे गए लोगों की संख्या बताई थी।
ये भी पढ़ें:-अदाणी ग्रुप के साथ समझौते के खिलाफ प्रदर्शन, केन्या के मुख्य हवाई अड्डे पर थमा विमानों का परिचालन
बता दें कि इसराइल और हमास के बीच पिछले 11 महीने से जंग जारी है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इसराइल पर हमला कर दिया था। जिसमें सैकडों इसराइली की मौत हो गई थी। इसके अलावा हमास ने 100 से अधिक इसराइली नागरिकों को बंधक बना लिया था। जवाबी कार्रवाई में इसराइल ने हमास की बखिया उधेड़ कर दिया है।
Israeli attack on un school houses in gaza 34 people killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: रीवा में ईद से पहले आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस, CSP के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
May 27, 2026 | 09:38 PMIPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
May 27, 2026 | 09:29 PMMP में अब एक क्लिक पर मिलेगी एयर एम्बुलेंस, डिप्टी CM ने लॉन्च किया एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल और मोबाइल ऐप
May 27, 2026 | 09:25 PMजनता का पैसा और अफसरों की अय्याशी; BKC के पार्क में आम नागरिकों की एंट्री बंद होने पर भड़के वरुण सरदेसाई
May 27, 2026 | 09:18 PMSonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
May 27, 2026 | 09:10 PMहोर्मुज में फिर लौटेगी रौनक! अमेरिका-ईरान के बीच समझौते का खाका तैयार, 30 दिन में खुल सकता है रास्ता
May 27, 2026 | 08:56 PMकर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
May 27, 2026 | 08:55 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














