-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Protest Against Kenya Government Agreement With Adani Group
अदाणी ग्रुप के साथ समझौते के खिलाफ प्रदर्शन, केन्या के मुख्य हवाई अड्डे पर थमा विमानों का परिचालन
- Written By: रीना पंवार
केन्या सरकार और अदाणी समूह के बीच हुए एक समझौते के विरोध में केन्या के मुख्य हवाई अड्डे पर एयरपोर्ट के सैकड़ों कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण विमानों का परिचालन थमा रहा जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी हुई।

हड़ताल के कारण जोमो केन्याटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परेशान होते यात्री (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नैरोबी : केन्या सरकार और अदाणी समूह के बीच हुए एक समझौते के विरोध में बुधवार को केन्या के मुख्य हवाई अड्डे पर एयरपोर्ट के सैकड़ों कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन के कारण यहां विमानों का परिचालन थमा रहा जिससे सैकड़ों यात्रियों को हवाई अड्डे पर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
केन्या सरकार के साथ हुए समझौते के तहत भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी के नेतृत्व वाला अदाणी ग्रुप 30 वर्षों तक केन्या के मुख्य हवाई का संचालन करेगा। समझौते को लेकर केन्या सरकार ने कहा है कि अदाणी समूह के साथ निर्माण और संचालन समझौते के तहत जोमो केन्याटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नवीनीकरण किया जाएगा और एक अतिरिक्त रनवे एवं टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। इस समझौते के तहत समूह 30 वर्षों तक हवाई अड्डे का संचालन करेगा।
समझौते के विरोध में हड़ताल
इसी समझौते के विरोध में ‘केन्या एयरपोर्ट वर्कर्स यूनियन’ ने हड़ताल की घोषणा की है। साथ ही यूनियन ने आरोप लगाया है कि इस समझौते से यहां के लोगों की नौकरियां चली जाएंगी और जिनकी नौकरियां बची भी रहेंगी उन पर सेवा के बेहद खराब नियम एवं शर्तें लगाई जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
MP में बनेगी घातक मिसाइलें… अदाणी ग्रुप 2500 करोड़ का करेगा निवेश, प्रोजेक्ट से बदलेगी देश की किस्मत!
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
मुंबई-नवी मुंबई समेत 6 शहरों में बनेगी एयरपोर्ट सिटी, अदाणी समूह करेगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश
Adani Group Investment: अदाणी ग्रुप ने हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर में किया 1.5 लाख करोड़ का बड़ा निवेश
विमानों के परिचालन में हो रही देरी
इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नैरोबी में सेवा देने वाली विमानन कंपनी ‘केन्या एयरवेज’ ने घोषणा की है कि हवाई अड्डे पर जारी हड़ताल के कारण विमानों के परिचालन में देरी होगी और संभवत: परिचालन रद्द करना पड़ेगा। गौरतलब है कि, पिछले सप्ताह केन्या एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी, लेकिन सरकार के साथ वार्ता लंबित रहने के कारण उन्होंने हड़ताल वापस ले ली थी।
Passengers stranded at JKIA after massive strike by Airport workers to reject the Adani Deal Takeover. They will not believe, we need to safe our country as citizens. #kenyanihome #StopAdani pic.twitter.com/3ildXGKYB4 — Nairobi Express (@Nairobi_Express) September 10, 2024
समझौते पर कोर्ट की अस्थायी रोक
इसके बाद पिछले सप्ताह स्थानीय मीडिया आउटलेट्स की खबर के अनुसार, हवाई अड्डा अधिकारियों के साथ अज्ञात लोगों को वहां आसपास घूमते देखा गया, जिनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इससे इस बात की चिंता बढ़ गई कि भारतीय कंपनी के अधिकारी इस समझौते के लिए तैयार हैं। फिलहाल, सोमवार को उच्च न्यायालय ने ‘लॉ सोसायटी’ और केन्या मानवाधिकार आयोग द्वारा दायर मामले की सुनवाई होने तक समझौते के क्रियान्वयन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Protest against kenya government agreement with adani group
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














