- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Government Employees Get Cashless Treatment Samrat Cabinet Approves 27 Agendas
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
- Written By: मनोज आर्या
Samrat Cabinet: सम्राट कैबिनेट ने पटना हाईकोर्ट के जजों के लिए 10 नई इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड गाड़ियों की खरीद को भी मंजूरी दी है। इसके लिए 3.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Samrat Cabinet Decision: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सम्राट कैबिनेट की बैठक में कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी है। अब राज्य के सरकारी कर्मचारी, अधिकारियों को कैशलेज इलाज की सुविधा मिलेगी। वहीं, रिटायर्ड कर्मी, विधायक, एमएलसी और विधान मंडल के पूर्व सदस्यों एवं उनके आश्रितों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। राज्य में लगभग 3744 करोड़ रुपये की लागत से 5 स्टेट हाईवे का निर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा।
सम्राट कैबिनेट ने बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बिहार रैयती भूमि क्रय नीति 2026 पर भी मुहर लगाई गई है। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रैयती भूमि की खरीद के मूल्य निर्धारण के नए नियम तय किए गए हैं।
इन जिलों में बनेंगे स्पेशल कोर्ट
सम्राट कैबिनेट ने पटना हाईकोर्ट के जजों के लिए 10 नई इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड गाड़ियों की खरीद को भी मंजूरी दी है। इसके लिए 3.70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने हाल ही में ईवी को बढ़ावा देने पर जोर दिया था। इसके अलावा पूर्णिया, भागलपुर, और गया में एनडीपीएस एक्ट के मामलों की तत्काल सुनवाई के लिए एक-एक एक्सक्लुसिव स्पेशल कोर्ट का गठन किया जाएगा। दरभंगा के बेनीपुर में सेशन कोर्ट खुलेगा। मधुबनी में भी अतिरिक्त कोर्ट खोला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
मुस्लिम आरक्षण पर तमिलनाडु में महासंग्राम, IUML की 5% कोटे पर भड़की BJP; बोली- पिछड़े हिंदुओं का हक मारा जाएगा
हंगामेदार होगा राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र, मुंबई में 22 जून से 10 जुलाई तक
फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या करवाई, उसका नार्को टेस्ट हो, जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद का बड़ा आरोप
112 नए पदों को भी मंजूरी
कैबिनेट बैठक में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में 112 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। लघु जल संसधान विभाग भूगर्भ शास्त्री संवर्ग भर्ती एवं सेवा नियमावली 2026 को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा, पंचायतों में सभी सरकारी नलकूपों की मरम्मत, संचालन और रख-रखाव का काम लघु जल संसाधन विभाग करेगा। इस पर मंत्रिमंडल की मुहर लग गई है। बिहार जल सुरक्षा एवं सिंचाई आधुनिकीकरण परियोजना के लिए 102.98 करोड़ का बजट जारी किया गया है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 27 एजेंडों पर लगी मुहर।@samrat4bjp@BiharCabinet#BiharCabinet #BiharCabinetDecisions #BiharCabinetSecretariatDept #CabinetDecisions2026 pic.twitter.com/3UC5HTCjxW — IPRD Bihar (@IPRDBihar) May 27, 2026
यह भी पढ़ें: लालू यादव के पोते का जन्मदिन: गाजियाबाद में विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन, तेज प्रताप-रोहिणी भी आएंगे?
किसे मिलेगी कैशलेस सुविधा?
बिहार विधान मंडल के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों, उनके आश्रितों, अखिल भारतीय सेवा के सेवारत एवं रिटायर्ड अफसर, उनके आश्रित, राज्य सरकार के नियमित पदाधिकारी, कर्मी, उनके आश्रित, रिटायर्ड पेंशनधारी राज्य कर्मी (पति-पत्नी) और पारिवारिक पेंशनर को बिहार सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
Bihar government employees get cashless treatment samrat cabinet approves 27 agendas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM













