- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Rewa »
- Rewa Police Flag March Before Eid 2026 Appeal To Maintain Peace And Harmony
MP News: रीवा में ईद से पहले आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस, CSP के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
- Written By: सजल रघुवंशी
Flag March Rewa: आगामी ईद को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रीवा पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। देर रात पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

रीवा पुलिस का फ्लैग मार्च (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rewa Police Flag March Before Eid 2026: आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रीवा पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए देर रात पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की गई। पुलिस अधीक्षक गुरकरण सिंह के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व सीएसपी रीतु उपाध्याय ने किया।
फ्लैग मार्च में प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, पवन शुक्ला, विजय सिंह और शिवा अग्रवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों, कॉलेज चौराहा, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस ने आम नागरिकों को दी सुरक्षा की गारंटी
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह, उपद्रव या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
MP में अब एक क्लिक पर मिलेगी एयर एम्बुलेंस, डिप्टी CM ने लॉन्च किया एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल और मोबाइल ऐप
सीहोर में मेलोडी बांटकर कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन: ‘चॉकलेट खाओ और महंगाई भूल जाओ’ का लगाया नारा
Bhopal News: पंचायत में लाखों के कथित घोटाले पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिला पंचायत कार्यालय के बाहर धरना
लक्ष्य से पार निकला MP: 13 लाख से अधिक किसानों से खरीदा 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं; मोहन सरकार की बड़ी कामयाबी
ईद से पहले रीवा पुलिस ने दी सुरक्षा की गारंटी
पुलिस ने की भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों से बचने की भी सलाह दी गई।
संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा- रीवा पुलिस
देर रात सड़कों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस वाहनों के साथ पैदल मार्च किए जाने से आमजन ने राहत महसूस की। प्रशासन का कहना है कि ईद पर्व के दौरान शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और लगातार निगरानी रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें: MP में अब एक क्लिक पर मिलेगी एयर एम्बुलेंस, डिप्टी CM ने लॉन्च किया एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल और मोबाइल ऐप
जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। रीवा पुलिस का यह फ्लैग मार्च न केवल सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा रहा, बल्कि आम नागरिकों में विश्वास कायम करने और त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संदेश भी देता नजर आया।
Rewa police flag march before eid 2026 appeal to maintain peace and harmony
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: रीवा में ईद से पहले आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस, CSP के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
May 27, 2026 | 09:38 PMIPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
May 27, 2026 | 09:29 PMMP में अब एक क्लिक पर मिलेगी एयर एम्बुलेंस, डिप्टी CM ने लॉन्च किया एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल और मोबाइल ऐप
May 27, 2026 | 09:25 PMजनता का पैसा और अफसरों की अय्याशी; BKC के पार्क में आम नागरिकों की एंट्री बंद होने पर भड़के वरुण सरदेसाई
May 27, 2026 | 09:18 PMSonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
May 27, 2026 | 09:10 PMहोर्मुज में फिर लौटेगी रौनक! अमेरिका-ईरान के बीच समझौते का खाका तैयार, 30 दिन में खुल सकता है रास्ता
May 27, 2026 | 08:56 PMकर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
May 27, 2026 | 08:55 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM













