-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Israel Accepts Us Proposal For Gaza War Ceasefire
गाजा युद्ध रुकने को है तैयार, इजरायल ने मान लिया अमेरिका का युद्धविराम प्रस्ताव, जानें क्या है हमास का रुख
- Written By: अमन उपाध्याय
गाजा में अस्थायी युद्धविराम की संभावना बढ़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम के लिए एक नया प्रस्ताव रखा है।

गाजा युद्ध रुकने को है तैयार, (डिजाइन फोटो)
तेल अवीव: इजरायल ने हमास के साथ एक अस्थायी युद्धविराम के लिए अमेरिका द्वारा पेश किए गए नए प्रस्ताव को मान लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने इस प्रस्ताव को युद्ध को रोकने और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया है। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को बताया कि इजरायल ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जबकि फिलिस्तीनी संगठन हमास ने अभी तक प्रस्ताव की शर्तों को स्वीकार नहीं किया है। वहीं, विटकॉफ ने बुधवार को कहा था कि अमेरिकी प्रशासन एक नया प्रस्ताव लेकर आने वाला है।
इजरायली मीडिया की खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों को सूचित किया है कि उनकी सरकार ने अमेरिका द्वारा प्रस्तुत नए युद्धविराम प्रस्ताव को मान लिया है। इस प्रस्ताव के तहत 60 दिनों के लिए युद्ध विराम रखा जाएगा, और इसके बदले गाजा में बंधकों में से 10 जीवित लोगों को रिहा किया जाएगा, साथ ही 18 मृत बंधकों के शव लौटाए जाएंगे। इसके अलावा, प्रस्ताव में फिलिस्तीनियों को मानवीय सहायता फिर से शुरू करने का प्रावधान भी शामिल है।
हमास का प्रस्ताव पर ये है रूख
हमास के शीर्ष नेता बासेम नैम ने बताया कि उन्हें मध्यस्थों के माध्यम से स्टीव विटकॉफ का नया प्रस्ताव मिला है। नैम ने कहा कि इजरायल लगातार गाजा में भूख को अपने हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि युद्ध और अकाल को रोकने जैसी हमारी महत्वपूर्ण मांगों पर इजरायल कोई जवाब नहीं देता, लेकिन फिर भी हम इस प्रस्ताव का गंभीरता से अध्ययन करेंगे और जल्द ही अपना जवाब भेजेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
यह भी पढ़ें- पहले दिया झटका, फिर अदालत ने बदल दिया फैसला, ट्रंप को टैरिफ नीति पर मिली राहत
हमास पहले ही कह चुका है कि वह स्टीव विटकॉफ के उस प्रस्ताव से सहमत है, जिसमें स्थायी युद्धविराम, गाजा से पूरी तरह इजरायली सेना की वापसी, और हमास से फिलिस्तीनी राजनीतिक रूप से स्वतंत्र समिति को सत्ता सौंपने की बातें शामिल हैं।
पहले नेतन्याहू ने कर दिया था इंकार
इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पहले युद्ध समाप्त करने से इनकार किया था और कहा कि जब तक कि सभी बंधकों को मुक्त नहीं किया जाता और हमास का अंत नहीं हो जाता, तब तक इजराइल गाजा पर नियंत्रण बनाए रखेगा और वहां की अधिकांश आबादी को उनकी मर्जी से स्थानांतरित करने की व्यवस्था करेगा। गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 से गाजा में इजरायल और हमास के बीच संघर्ष जारी है। यह लड़ाई हमास के दक्षिणी इजरायल पर हमले के बाद शुरू हुई, जो अब बहुत गंभीर और विनाशकारी हो गई है। इजरायली हमलों में गाजा में 50,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
Israel accepts us proposal for gaza war ceasefire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMHP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














