- Hindi News »
- World »
- Dont Make Mistake Iran Will Regret For Life Angry Trump Warns
‘गलती मत करना…’,हमला किया तो पछताओगे जिंदगी भर, गुस्से में ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी
अगर ईरान किसी भी प्रकार से अमेरिका पर हमला करता है, तो हम पूरी शक्ति के साथ इसका उत्तर देंगे। अटैक ऐसा होगा कि ईरान ने आज तक इतना भयानक जवाबी हमला कभी नहीं देखा होगा।
- Written By: अमन उपाध्याय

गुस्से में ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, (डिजाइन फोटो)
वांशिगटन: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान पर इजरायल द्वारा किए गए हालिया हमलों में अमेरिका का कोई योगदान नहीं था। हालांकि, उन्होंने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान ने अमेरिका पर किसी भी प्रकार का हमला किया, तो अमेरिकी सेना पूरी शक्ति से जवाब देगी।
ट्रंप ने धमकी दी कि अमेरिका की प्रतिक्रिया इतनी कठोर होगी कि ईरान ने कभी ऐसी कार्रवाई की कल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Truth Social’ पर पोस्ट किया।
पूरी ताकत से देंगे जवाब
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “आज रात ईरान पर हुए हमले में अमेरिका का कोई संबंध नहीं है। हालांकि, अगर ईरान ने किसी भी तरह से अमेरिका को निशाना बनाया, तो हम पूरी ताकत से जवाब देंगे। ईरान ने ऐसी जबरदस्त प्रतिक्रिया कभी नहीं देखी होगी।” उन्होंने यह भी कहा कि वे ईरान और इजरायल के बीच युद्ध को टाल सकते हैं और इस हिंसक टकराव को खत्म कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम की धरती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- भारत नहीं सहेगा न्यूक्लियर ब्लैकमेल
PM Modi Visit: नॉर्डिक समिट के बाद इटली जाएंगे पीएम मोदी, पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ होगी अहम वार्ता
इजरायल का बड़ा एक्शन: गाजा सहायता बेड़े को समुद्र में रोका, दक्षिण कोरिया के एक्टिविस्ट को लिया हिरासत में
रूस ने चीन के जहाज पर किया हमला, यूक्रेन ने किया दावा, पुतिन के बीजिंग जाने से पहले दोस्ती में पड़ी दरार!
जल्दी समझौता करे ईरान
अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को ओमान में होने वाली परमाणु वार्ता अब नहीं होगी, क्योंकि इसे रद्द कर दिया गया है। इससे पहले, शुक्रवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान से आग्रह किया था कि ईरान को जल्द ही समझौता कर लेना चाहिए, वरना उसके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं बचेगा।
IDF का ईरानी रक्षा मंत्रालय पर बड़ा हमला, तेहरान में तेल डिपो समेत 150 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक
तेहरान में बड़े पैमाने पर हवाई हमले
इजरायली सेना (IDF) ने रविवार सुबह एक बयान जारी करते हुए कहा कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में रक्षा मंत्रालय और SPND परमाणु कार्यक्रम स्थल पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। IDF के अनुसार, उन्होंने उस जगह को भी निशाना बनाया जहां ईरान ने अपना गुप्त परमाणु दस्तावेज़ भंडार (न्यूक्लियर आर्काइव) छुपा रखा था।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करने की दिशा में एक कार्रवाई बताया और कहा कि यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक यह खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता। उन्होंने दावा किया, “हमने ईरान के प्रमुख जनरलों, वैज्ञानिकों और परमाणु विशेषज्ञों को निशाना बनाकर उनके परमाणु कार्यक्रम को कई साल पीछे धकेल दिया है।”
Dont make mistake iran will regret for life angry trump warns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














