500KM रेंज वाली टोयोटा की इलेक्ट्रिक SUV, 19 जनवरी को हो सकता है बड़ा लॉन्च

Toyota Urban Cruiser EV: टोयोटा भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में आखिरकार कदम रखने जा रही है। कंपनी 19 जनवरी को अपनी पहली मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक SUV Toyota Urban Cruiser EV को लॉन्च कर सकती है।
Toyota's electric SUV with a 500km range could be launched on January 19th.
SUV Toyota Urban Cruiser EV (Source. Toyota)
Published on
Updated on

500km range EV SUV: लंबे इंतजार के बाद टोयोटा भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में आखिरकार कदम रखने जा रही है। कंपनी 19 जनवरी को अपनी पहली मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक SUV Toyota Urban Cruiser EV को लॉन्च कर सकती है। यह कार पहले ही यूरोप जैसे ग्लोबल बाजारों में अपनी पहचान बना चुकी है। भारत में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric, Tata Nexon EV, Mahindra XUV 3XO EV और जल्द आने वाली Maruti Suzuki eVitara से होगा। भरोसेमंद ब्रांड इमेज के चलते यह SUV आम परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है।

बैटरी और रेंज: एक बार चार्ज, लंबा सफर

Toyota Urban Cruiser EV में 49 kWh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV 500 किलोमीटर या उससे ज्यादा की रेंज दे सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसमें ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प मौजूद है, लेकिन भारत में इसे फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है। लंबी रेंज के चलते यह कार रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ लंबी यात्राओं के लिए भी उपयुक्त मानी जा रही है।

दमदार डिजाइन और शानदार रोड प्रेजेंस

डिजाइन के मामले में यह SUV टोयोटा की 'Urban Tech' थीम पर आधारित होगी। इसके फ्रंट में ब्रांड का सिग्नेचर 'Hammerhead' लुक देखने को मिलेगा, जो इसे फ्यूचरिस्टिक और मजबूत पहचान देता है। इसका 2,700 मिमी व्हीलबेस केबिन में बेहतर स्पेस देगा, जबकि 5.2 मीटर का टर्निंग रेडियस शहर की तंग सड़कों पर ड्राइविंग को आसान बनाएगा।

ड्राइविंग मोड और ब्रेक रीजनरेशन

Toyota Urban Cruiser EV में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से Eco, Normal, Sport और Pedal Driving Mode दिए जाएंगे। खास बात यह है कि Pedal Driving Mode ब्रेक रीजनरेशन को बढ़ाता है, जिससे एक ही पेडल से कार चलाना आसान हो जाता है और ब्रेक का इस्तेमाल कम होता है। इससे बैटरी एफिशिएंसी भी बेहतर होती है।

फीचर्स: टेक्नोलॉजी से भरपूर केबिन

इस इलेक्ट्रिक SUV के केबिन में डुअल स्क्रीन सेटअप मिलेगा। इसमें 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल होगा। इसके अलावा वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जाएंगे।

सेफ्टी में कोई समझौता नहीं

नई Toyota Urban Cruiser EV में 6 एयरबैग के साथ लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है। इसमें Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist, Blind Spot Monitor और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर्स शामिल हो सकते हैं, जो इसे सेगमेंट में और मजबूत बनाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com