- Hindi News »
- World »
- Indian High Commission Officer Dies In Bangladesh Chattogram Know Latest Update
बांग्लादेश में इंडियन हाई कमीशन के अधिकारी की मिली लाश, संदिग्ध हालत में हुई मौत
- Written By: अर्पित शुक्ला
Indian officer dies in Bangladesh: बांग्लादेश के चटगांव में इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन में इंडियन सिक्योरिटी गार्ड/प्रोटोकॉल ऑफिसर का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बांग्लादेश में इंडियन हाई कमीशन (Image- Social Media)
High Commission of India in Chattogram: बांग्लादेश के चटगांव में इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन में इंडियन प्रोटोकॉल ऑफिसर की संदिग्ध स्थिति में शव मिला है। बांग्लादेश पुलिस ने चटगांव में इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन से एक प्रोटोकॉल ऑफिसर की बॉडी बरामद की है। शव की सूचना मिलने के बाद बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज (CMC) हॉस्पिटल के मुर्दाघर में भेज दिया गया। फिलहाल मौत की सही वजह साफ नहीं है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
कौन थे नरेन धर?
बता दें कि मृतक प्रोटोकॉल ऑफिसर का नाम नरेन धर है। इस मामले में चटगांव सिटी पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर अमीनुर राशिद ने बताया कि नरेन धर इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन में प्रोटोकॉल ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खबर मिलने पर पुलिस मौके पर गई और सुबह लगभग 9:30 बजे उनकी बॉडी बरामद की, जिसके बाद उसे ऑटोप्सी के लिए CMC हॉस्पिटल के मुर्दाघर में भेज दिया गया है।
क्या कहा पुलिस ने?
बांग्लादेश की न्यूज वेबसाइट ने पुलिस के हवाले से बताया कि पुरानी वीजा सेंटर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर मौजूद एक डेटा एंट्री रूम के बाथरूम के दरवाजे के पास लाश मिली। चट्टगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के जनसंपर्क सहायक आयुक्त अमिनुर राशिद ने कहा कि हमें शुरू में शक है कि अधिकारी की मौत रात के समय किसी वक्त बाथरूम जाते हुए हुई होगी। लेकिन अभी मौत की सही वजह की पुष्टि नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Afghanistan: बुर्के के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर अंधाधुंध फायरिंग, मासूम सहित दो लोगों की मौत
दक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
IndiGo विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, लखनऊ से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट, 180 यात्री थे सवार
अर्जुन से द्रोणाचार्य अवॉर्ड तक, पिता से मिली विरासत को जसपाल राणा ने पहुंचाया बुलंदियों पर; जानें रिकॉर्ड्स
CMP के उपायुक्त (उत्तरी क्षेत्र) अमीरुल इस्लाम ने कहा कि इस घटना के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा और पोस्टमार्टम के बाद शव को भारत के सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- नॉर्वे में पत्रकार के सवाल नहीं लिए PM मोदी, भारत में राहुल गांधी ने घेरा; कहा- ‘कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री’
Indian high commission officer dies in bangladesh chattogram know latest update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Eating In Bed: इस खबर को पढ़ते ही आप छोड़ देंगे बिस्तर पर खाना
Jun 12, 2026 | 05:13 PMबदलापुर डबल डेथ केस में 3 साल के बच्चे के बयान से नया मोड़, मां और कैब ड्राइवर की मौत पर गहराया सस्पेंस
Jun 12, 2026 | 05:08 PMक्या सिर्फ बात न मानने पर जा सकती है नौकरी? सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी की अर्जी पर सुनाया बड़ा फैसला
Jun 12, 2026 | 04:57 PMआम आदमी को बड़ा झटका, मई में 3.93% तक पहुंची खुदरा महंगाई; पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा खेल
Jun 12, 2026 | 04:57 PMपूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुई एक नई एफआईआर; जानें क्या है मामला
Jun 12, 2026 | 04:56 PMअमरावती जिले की धारणी में एक घर से 5 किलो गांजा हुआ बरामद, आरोपी पुलिस की हिरासत में
Jun 12, 2026 | 04:52 PMनासिक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का बड़ा असर; 184 बच्चों की मुफ्त हार्ट सर्जरी, 1573 ऑपरेशन सफल
Jun 12, 2026 | 04:50 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














