- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Malad Dp Road Project Rehabilitation Flats Distribution Ashish Shelar
मालाड में 18.30 मीटर डीपी रोड बाधा मुक्त, परियोजना प्रभावितों को मिले वैकल्पिक घर
Malad DP Road News: मालाड के कुरार गांव में 18।30 मीटर चौड़े डीपी रोड को बाधामुक्त कर दिया गया है। परियोजना से प्रभावित झोपड़ी धारकों को पुनर्वसन फ्लैट्स की चाबियां मंत्री आशीष शेलार द्वारा सौंपी गईं।
- Written By: आंचल लोखंडे

Mumbai development project (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Development Project News: मालाड (पूर्व) के कुरार गांव में ‘संस्कार विद्यालय से जी।जी। महालकरी मार्ग’ तक प्रस्तावित 18. 30 मीटर चौड़े विकास नियोजन (डीपी रोड) मार्ग को अब पूरी तरह बाधा मुक्त कर दिया गया है। इस उपलक्ष्य में बृहन्मुंबई महानगरपालिका के पी/उत्तर विभाग द्वारा एक पुनर्वसन फ्लैट्स वितरण समारोह का आयोजन किया गया। राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री तथा मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आशीष शेलार ने इस अवसर पर प्रभावित झोपड़ी धारकों को उनके नए पुनर्वसन फ्लैट्स की चाबियां सौंपी।
समारोह के दौरान लाभार्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।पालकमंत्री शेलार ने इस मौके पर कहा कि यह मार्ग अत्यंत जटिल और महत्वपूर्ण था, जिसकी वजह से क्षेत्र के नागरिकों को वर्षों तक यातायात संबंधी गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
मार्ग को बाधा मुक्त करवाने का श्रेय
उन्होंने कहा कि इस मार्ग को बाधा मुक्त करवाने का पूरा श्रेय पूर्व नगरसेवक व भाजपा नेता विनोद मिश्रा के दीर्घकालीन जमीनी संघर्ष और सतत प्रयासों को जाता है। वर्ष 2019 में पी/उत्तर प्रभाग समिति के अध्यक्ष पद पर रहते हुए संयुक्त सर्वेक्षण से लेकर 2022 में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके के निरीक्षण तक अनेक स्तरों पर प्रयास किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: आग बुझाते समय किसान की जलकर मौत, साकोली तहसील के तालाब वार्ड क्षेत्र में हादसा
कांग्रेस तहसील अध्यक्ष भारसाकले का इस्तीफा, दर्यापुर में फिर खुलकर सामने आई गुटबाजी
उल्हासनगर में नाम बदलकर हिंदू लड़की से शादी; बिहार ले जाकर हिजाब पहनने और गोमांस खाने के लिए किया मजबूर
ट्रैफिक पर टूटा सीपी ओला का हंटर, दुकानदारों और वाहन चालकों को सख्त हिदायत
ये भी पढ़े: Maharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में दिग्गजों का महाकुंभ, CM फडणवीस ने महाराष्ट्र के विकास पर किया मंथन
विकास-पुनर्वसन साथ-साथ
इस परियोजना में सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने की वजह से विस्थापित हुए झोपड़ी धारकों को पुनर्वसन फ्लैट्स प्रदान किए गए हैं, जिससे विकास कार्य और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आवास, दोनों एक साथ सुनिश्चित हो सके। पालकमंत्री ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार और महानगरपालिका नागरिकों की सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस मार्ग के पूर्ण होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और स्थानीय निवासियों को दीर्घकालीन राहत मिलेगी।
Malad dp road project rehabilitation flats distribution ashish shelar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मालाड में 18.30 मीटर डीपी रोड बाधा मुक्त, परियोजना प्रभावितों को मिले वैकल्पिक घर
May 19, 2026 | 08:14 PMइंदौर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, नशे की बड़ी खेप बरामद; 1 करोड़ की MD और कट्टे के साथ 5 गिरफ्तार
May 19, 2026 | 08:11 PMIND vs AFG: जडेजा-अक्षर की जगह सुथार और दुबे की टेस्ट में एंट्री, फर्स्ट क्लास में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
May 19, 2026 | 07:53 PMUjjain News: कौड़ी के भाव खरीड़ी गई महाकाल मंदिर के पास जमीन? रजिस्ट्री में BJP विधायक चिंतामणि मालवीय का नाम!
May 19, 2026 | 07:45 PMMohan Yadav Amit Shah Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव; बस्तर की कला को सराहा
May 19, 2026 | 07:43 PMBhandara News: आग बुझाते समय किसान की जलकर मौत, साकोली तहसील के तालाब वार्ड क्षेत्र में हादसा
May 19, 2026 | 07:40 PMIPL 2026 में 16 विकेट लेकर 24 साल के प्रिंस यादव ने सेलेक्टर्स का जीता दिल, डायरेक्ट वनडे टीम में मिली एंट्री
May 19, 2026 | 07:30 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













