-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- India Strong Action Pakistan Shaken Shahbaz Sharif Seeks Peace Talks
‘मैं शांति वार्ता के लिए तैयार’, भारत के करारे एक्शन से कांपा पाकिस्तान, अब अमन की भीख मांग रहे शहबाज शरीफ
- Written By: अमन उपाध्याय
भारत की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बताया कि वे भारत के साथ शांति वार्ता शुरू करने के लिए तैयार हैं। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल आतंकवाद से..

शहबाज शरीफ, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान एक बार फिर अपनी पुरानी नीतियों पर लौटता दिख रहा है पहले भारत में आतंकी हमला करवाना और फिर शांति वार्ता की बात करना। हाल ही में पहलगाम में हुए हमले के बाद जब भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की, तो पाकिस्तान घबरा गया। भारत की तीव्र प्रतिक्रिया के बाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को कहा कि वे भारत के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार हैं।
इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन टीआरएफ ने ली थी, जो सीधे तौर पर पाकिस्तान की सेना और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संरक्षण में काम करता है। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ी कार्रवाई की।
चार दिनों तक ड्रोन, मिसाइल और लंबी दूरी के हथियारों के बीच हुई झड़प के बाद पाकिस्तान को आखिरकार समझौता करने पर मजबूर होना पड़ा। अब रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भारत के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Iran US Deal: स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच लेबनान पर इजरायली हमला, 7 की मौत
सड़कों पर सन्नाटा, शराब पर पाबंदी… G-7 खत्म होते ही फ्रांस में मचा हड़कंप, आखिर क्यों उठाने पड़े ये कदम?
60 दिन, 6 अरब डॉलर और दुनिया की निगाहें; जानें अमेरिका-ईरान के बीच होने वाले इस समझौते की पूरी इनसाइड स्टोरी
Ride Malfunction: न्यूयॉर्क अम्यूजमेंट पार्क में 50 फीट ऊपर झूले में फंसे बच्चे और पेरेंट्स, सफल रहा रेस्क्यू
पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हुए एक भयावह आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को और बढ़ा दिया। इस हमले में 25 भारतीय नागरिकों के साथ एक नेपाली नागरिक की भी जान चली गई। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े समूह ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली।
ऑपरेशन सिंदूर से हिला पाकिस्तान
इस हमले के प्रतिउत्तर में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से एक जवाबी सैन्य अभियान शुरू किया। इस ऑपरेशन के अंतर्गत भारतीय बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सटीक हमले किए। इन कार्रवाइयों में 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे गए।
इसके बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ा फिर भारत और पाकिस्तान के बीच ड्रोन और मिसाइल हमलों की शुरुआत हो गई। भारत ने पाकिस्तान की ओर से किए गए सभी ड्रोन और मिसाइल हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। साथ ही, पाकिस्तान के कई प्रांतों और शहरों में स्थित सैन्य ठिकानों को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया। चार दिनों तक लगातार चली इन सैन्य कार्रवाइयों के बाद दोनों देशों ने सीजफायर समझौता किया। हालांकि, सीजफायर लागू होने के बाद भी भारत ने पाकिस्तान पर लगाए गए प्रतिबंधों को जारी रखा है।
एस जयशंकर ने आतंकवाद को लेकर पाक चेताया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को साफ बता दिया कि पाकिस्तान से बातचीत तभी संभव होगी जब पाक अपने देश में चल रहे आतंकवादी नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त कर दे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पता है कि उसे क्या करना है। हमारे पास उन आतंकवादियों की सूची है जिन्हें हमें सौंपा जाना है। जब तक आतंकवाद कायम रहेगा, तब तक बातचीत नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 1960 की सिंधु जल संधि भी तब तक लागू नहीं होगी जब तक पाकिस्तान में आतंकवाद पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता।
India strong action pakistan shaken shahbaz sharif seeks peace talks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाजार में लौटी रौनक! टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ उछला, खरीदने से पहले देखें लिस्ट
Jun 21, 2026 | 08:05 PM‘शिक्षा विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव’, लिबर्टी गार्डन स्कूल का पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन
Jun 21, 2026 | 08:00 PMछत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस का ‘Operation All Out’ से एक ही रात में 2.32 करोड़ रुपये का माल हुआ जब्त
Jun 21, 2026 | 07:54 PMमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम: विकास योद्धा मंच और भाजपा का शानदार प्रदर्शन, भाजपा ने जीती 11 सीटें
Jun 21, 2026 | 07:42 PMतुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
Jun 21, 2026 | 07:40 PMकानपुर में कुत्तों का खौफनाक हमला: तीन खूंखार रॉटविलर ने महिला को नोचा, डिलीवरी बॉय ने बचाई जान
Jun 21, 2026 | 07:40 PMवेयरहाउस विवाद पर सियासत तेज, संजय नगाइच के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार; पटवारी के समर्थन में उतरी पार्टी
Jun 21, 2026 | 07:39 PMवीडियो गैलरी

वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM














