- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Abu Azmi Language Controversy Hindi Marathi Row In Maharashtra
…मराठी नहीं सीखूंगा, अबू आजमी के बयान से बढ़ा भाशा विवाद, जानें क्या कहा?
Marathi Language Controversy: अबू आजमी ने मराठी में जवाब देने से इनकार कर दिया, बोले- "मराठी पूरे देश में नहीं बोली जाती", बयान पर विपक्षी दलों ने मराठी अस्मिता के अपमान का आरोप लगाया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

भाषा विवाद में कूद पड़े अबू आज़मी। सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के एक बार फिर अपने बयान के जरिए भाषा विवाद को हवा दी है। कल्याण रोड चौड़ीकरण विवाद पर स्थानीय पत्रकारों के मराठी में जवाब देने की मांग पर अबू आजमी ने साफ मना कर दिया और केवल हिंदी में प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि मराठी की जरूरत क्या है और उत्तर प्रदेश के लोगों को यह भाषा कैसे समझ आएगी?
भिवंडी में अपने बयान पर सफाई देते हुए अबू आजमी ने कहा, “मराठी पूरे देश में नहीं बोली जाती। मेरा संदेश सभी तक पहुंचना चाहिए। मुझे मराठी से कोई नफरत नहीं है, लेकिन मैं किसी के दबाव में इसे नहीं सीखूंगा। मैं अपनी मर्जी से महाराष्ट्र में रहता हूं और मराठी भाषा का सम्मान करता हूं। साल 2009 में मेरे साथ इसी बात को लेकर अभद्रता की गई थी। मैं किसी के दबाव में नहीं बोलूंगा।”
उन्होंने आगे कहा कि मैं यह जरूर बताना चाहता हूं कि मैं बीते कुछ महीनों से मराठी भाषा सीखने का काम कर रहा हूं और उसमें काफी हद तक सफल भी रहा हूं। मैं मराठी भाषा इसलिए सीख रहा हूं, क्योंकि इस भाषा से लगाव है। यह व्यक्तिगत पसंद का मामला है और इसे सियासी रंग देना ठीक नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
अबू आजमी के बयान की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है। शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे मराठी अस्मिता का अपमान बताया है। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भी आजमी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी और मराठी भाषा को अनिवार्य करने की मांग दोहराई।
यह भी पढ़ें- ‘संकट महाराष्ट्र पर और 10,000 रुपये बिहार में दे रहे’, मोदी को पीड़ा नहीं चुनाव दिख रहा!
इसके साथ ही अबू आजमी ने उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुई हिंसा पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “बरेली हिंसा कोई गंभीर अपराध नहीं था। हां, लोगों ने इजाजत नहीं ली थी। कानपुर में ईद मिलादुन्नबी के दौरान लोगों ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अगर इजाजत नहीं ली गई, तो कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन पुलिस ने बेरहमी से कार्रवाई की, जैसे वे कोई बड़े माफिया या आतंकवादी हों।”
अबू आजमी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “यूपी में जंगलराज चल रहा है। प्रदेश को हिंदू-मुस्लिम की आग में झोंका जा रहा है।” -एजेंसी इनपुट के साथ
Abu azmi language controversy hindi marathi row in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














