-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Maoist Memorials Demolished Police Action Continues
गढ़चिरौली में माओवादियों को बड़ा झटका! पुलिस ने जंगलों में तोड़े हिंसा के प्रतीक स्मारक
- Written By: अर्पित शुक्ला
Gadchiroli: गढ़चिरौली में पुलिस और SRPF ने माओवादियों के दो स्मारक ध्वस्त किए, आत्मसमर्पण के बाद यह दूसरी बड़ी कार्रवाई, ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Maharashtra News: गढ़चिरौली जिले में पुलिस और एसआरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मौजा कटेझरी और मर्मा जंगलों में माओवादियों द्वारा बनाए गए दो स्मारकों को नष्ट कर दिया। ये स्मारक करीब 2–3 साल पुराने थे और अतीत में माओवादी हिंसा के प्रतीक रहे हैं।
पुलिस और एसआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान इन स्मारकों को चिन्हित किया और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उन्हें ध्वस्त कर दिया। इसके बाद, पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से स्थल पर पौधरोपण कर शांति और सुरक्षा का संदेश दिया।
इस मौके पर पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वो माओवादियों के बहकावे में न आएं और गांव के विकास में सहयोग करें।
सम्बंधित ख़बरें
भारी पड़ा इंस्टाग्राम का प्यार, गढ़चिरोली में समलैंगिक साथी ने चाकू से गला रेतकर की दोस्त की खौफनाक हत्या
गढ़चिरौली में ‘हरियाली का संकल्प’; 200 आदिवासी महिलाओं को मिला रोजगार, 25 एकड़ में तैयार हुई विशाल पौधशाला
बिनकर का तूफान, गड़चिरोली की धमाकेदार जीत, 16 ओवर में 206 रन चेज किए
जंगल में जुआ का बड़ा अड्डा ध्वस्त,गड़चिरोली में 22 जुआरी गिरफ्तार; 71 लाख से ज्यादा का माल जब्त
पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि गढ़चिरौली पुलिस बल का उद्देश्य नागरिकों को माओवादियों के आतंक से मुक्त कराना है। माओवादी स्मारकों का समाज में कोई स्थान नहीं है और किसी को भी ऐसे अवैध निर्माण में भाग नहीं लेना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के नेतृत्व में माओवादियों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में एम रमेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान), सत्य साईं कार्तिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अहेरी), गोकुल राज जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), अनिकेत हिरडे, सहायक पुलिस अधीक्षक (धनोरा) आदि शामिल रहे।
इससे पहले 24 सितंबर को महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली थी। जिले में 6 माओवादियों ने महाराष्ट्र की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया था। ये सभी माओवादी लंबे समय से जंगलों में सक्रिय थे और कई हिंसक घटनाओं में शामिल थे। आत्मसमर्पण करने वालों पर महाराष्ट्र सरकार की ओर से कुल 62 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
यह भी पढ़ें- ‘संकट महाराष्ट्र पर और 10,000 रुपये बिहार में दे रहे’, मोदी को पीड़ा नहीं चुनाव दिख रहा!
पुलिस की जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में भीमन्ना उर्फ वेंकटेश उर्फ सुखलाल मुत्त्या कुलमेथे, उनकी पत्नी विमलक्का सडमेक, इनके साथ एक कमांडर, दो प्रोटेक्शन पार्टी कमिटी मेंबर्स (पीपीसीएम), और एक एरिया कमिटी मेंबर (एसीएम) भी शामिल रहे। -एजेंसी इनपुट के साथ
Gadchiroli maoist memorials demolished police action continues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Samsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा
Jun 19, 2026 | 02:01 AMAaj Ka Rashifal 19 June 2026: कुंभ राशि वालों को अचानक धन लाभ, जानें शुक्रवार का भाग्यफल
Jun 19, 2026 | 12:10 AMMaharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMयकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMशहडोल में बोतल में तेल नहीं मिला तो पेट्रोल पंप बना रणभूमि; कर्मचारियों पर चप्पल और अग्निशमन यंत्र से हमला
Jun 18, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM














