भारत के हमले से बौखला गया पाकिस्तान, फिर देने लगा परमाणु युद्ध की धमकी, क्या बढ़ेगा दुनिया में खतरा?

India Pakistan Tension: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान में हलचल मच गई है। जिसके बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने परमाणु युद्ध की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिका ने दोनों देशों से तनाव को घटाने की अपील की..
भारत के हमले से बौखला गया पाकिस्तान, फिर देने लगा परमाणु युद्ध की धमकी, क्या बढ़ेगा दुनिया में खतरा?
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया है, जिसके बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने परमाणु युद्ध की धमकी देना शुरू कर दिया है। बुधवार तड़के, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस कार्रवाई को इस्लामाबाद ने ‘युद्ध की खुली घोषणा’ बताया, लेकिन पाकिस्तान की बौखलाहट और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की परमाणु युद्ध की धमकी उनकी हताशा को दर्शाती है।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हिंदू नरसंहार में 26 लोगों की जान गई थी। इस कायरतापूर्ण हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों के आकाओं को कड़ा संदेश दिया। भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया। भारत ने यह स्पष्ट किया कि ये हमले 'नियंत्रित और गैर-उकसावे वाले' थे, जिसमें पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया था। नौ आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया गया, जिनसे भारत के खिलाफ साजिशें रची जा रही थीं।

परमाणु युद्ध का खतरा हो सकता उत्पन्न

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक साक्षात्कार में भारत के हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति और बिगड़ती है, तो परमाणु युद्ध का खतरा उत्पन्न हो सकता है। ख्वाजा आसिफ ने यह भी बताया कि वर्तमान में न्यूक्लियर विकल्पों की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यदि तनाव बढ़ता है और ऐसा कोई स्थिति उत्पन्न होती है जिसमें दोनों पक्षों के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल संभव हो, तो यह एक गंभीर खतरा बन सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने हमले को लेकर कही ये बात

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि वह मदद कर सकते हैं, तो वह जरूर करेंगे और वह चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच बढ़ता संघर्ष खत्म हो जाए। ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बारे में सवाल का जवाब देते हुए कहा, "यह बहुत दुखद है। मेरी स्थिति यह है कि मैं दोनों देशों को साथ लाकर समाधान ढूंढ़ने की कोशिश करूंगा। मैं दोनों को बहुत अच्छे से जानता हूं और मैं चाहता हूं कि वे इस तनाव को सुलझा लें। मुझे उम्मीद है कि वे अब इसे रोक सकेंगे। वे एक-दूसरे से बदला लेने की भावना से काम कर रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि वे अब इसे समाप्त कर देंगे। मैं दोनों देशों के साथ अच्छे संबंधों में काम करता हूं।"

Navbharat Live
navbharatlive.com