-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- India Beats Pakistan China Angered After Operation Sindoor Make Dangerous Plan
भारत ने पाक को पीटा तो बौखला गया चीन, ऑपरेशन सिंदूर के बाद 2 दुश्मन देशों ने बनाया खूंखार प्लान
- Written By: अमन उपाध्याय
चीन ने पाकिस्तान को 3.7 अरब डॉलर का नया कर्ज देने का फैसला किया है, जिसे पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए चीनी हथियारों की खरीद में इस्तेमाल करेगा।

भारत ने पाक को पीटा तो बौखला गया चीन-तुर्की, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 बेगुनाह नागरिकों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू चलाया, जिसमें भारतीय सेना ने करीब 100 आतंकियों को जहन्नुम भेजा। इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान का करीबी सहयोगी चीन बौखला गया है। चीन अब खुलकर पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है।
पाकिस्तान भारत की तुलना में हर क्षेत्र में कमजोर स्थिति में है। यदि पाकिस्तान को विदेशों से मिलने वाली सहायता बंद हो जाए, तो वह भारत के सामने टिक पाना मुश्किल होगा। यह सच है कि तुर्की और चीन जैसे देश अभी भी खुलकर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं। भारत की बढ़ती सैन्य ताकत को देखते हुए, पाकिस्तान ने पहले अमेरिका से AH-1Z वीवर और तुर्की से T129 ATAK हेलीकॉप्टर खरीदने का प्रयास किया था, लेकिन निर्यात प्रतिबंधों के कारण इन देशों ने उसे ये हेलीकॉप्टर बेचने से इंकार कर दिया।
तुर्की नहीं दे सकता पाक को हेलीकॉप्टर
बता दें कि तुर्की के अपने हेलीकॉप्टर को इसलिए पाकिस्तान को नहीं दे सकता क्योंकि उसके हेलीकॉप्टरों में अमेरिकी तकनीक का उपयोग किया गया है। इसलिए वह उन्हें पाकिस्तान को बेचने में असमर्थ है। इसके बाद, पाकिस्तान ने चीन के सहयोग से अपने देश में ही हेलीकॉप्टर बनाने की योजना बनाई है। पाकिस्तान अपनी रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए चीन की मदद से Z-10ME हेलीकॉप्टर का स्थानीय स्तर पर निर्माण करना चाहता है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
चीन पाकिस्तान को देगा अटैक हेलीकॉप्टर
इन सारी स्थिती को देखते हुए चीन ने पाकिस्तान को 3.7 अरब डॉलर का नया ऋण देने का निर्णय लिया है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए हथियार खरीदने में करेगा। खास बात यह है कि ये हथियार भी चीनी होंगे। साथ ही, रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि चीन पाकिस्तान को Z-10ME अटैक हेलीकॉप्टर देने वाला है, जिसे विशेष रूप से भारत के LCH प्रचंड हेलीकॉप्टर का मुकाबला करने के लिए विकसित किया गया है।
यह भी पढ़ें- ‘भारत ने फजर की नमाज से पहले ही बरसा दी…’, पाक पीएम शहबाज शरीफ ने खोला बड़ा राज
भारत ने भी दिया है प्रचंड हेलीकॉप्टर ऑर्डर
मिल रही खबर के अनुसार, चीन द्वारा दिए जा रहे हेलीकॉप्टर की असेंबली पाकिस्तान में ही की जाएगी और इसमें तुर्की के हथियार लगाए जाएंगे। आपको जानकारी के लिए यह भी बता दें कि भारतीय रक्षा मंत्रालय ने पिछले साल हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को 156 LCH प्रचंड हेलीकॉप्टर बनाने का ऑर्डर दिया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 6.1 अरब अमेरिकी डॉलर है। LCH प्रचंड हेलीकॉप्टर खासतौर पर लद्दाख और सियाचिन ग्लेशियर जैसे ऊंचे क्षेत्रों में संचालन के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार चीन इस साल पाकिस्तान को कम से कम पांच Z-10ME हेलीकॉप्टर भी देने वाला है।
India beats pakistan china angered after operation sindoor make dangerous plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














