-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- India Army Fear Pok Pakistani Camp Lights Out
खौफ की रात: डर से कांपा ‘आतंकिस्तान’, PoK में दहशत से पाकिस्तानी कैंप में बुझी बत्तियां
- Written By: अमन उपाध्याय
Operation Sindoor: भारतीय सेना के हमले के बाद पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई है। खौफ का आलम ये है कि वहां स्थित पाकिस्तानी सेना के शिविरों में बत्तियां बुझा दी गई हैं, और अब भी एयर स्ट्राइक की आशंका का माहौल व्याप्त है।

पाकिस्तान में दहशत का माहौल, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी ठिकानों पर सटीक और जबरदस्त हमले कर उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया है। इस हमले में कुल 9 स्थानों को निशाना बनाया गया। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई है। आतंकवादी संगठनों के प्रमुख सदमे में हैं और गहरा शोक जता रहे हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना का खौफ अभी भी बना हुआ है। वहां स्थित पाकिस्तानी सेना के शिविरों में बत्तियां बुझा दी गई हैं, और अब भी एयर स्ट्राइक की आशंका का माहौल व्याप्त है।
भारतीय सेना ने ऐसा तहलका मचाया है कि पाकिस्तान की सेना भी शोक में डूबी हुई है। बहावलपुर में हुए हमले के बाद आतंकियों की मौत पर पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने शोक संदेश भेजा और फूल चढ़ाए। हमले के बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर अब तक सामने नहीं आया और न ही वह मारे गए आतंकियों के जनाजे में शामिल हुआ।
आतंकवादी अड्डा पूरी तरह नष्ट
बहावलपुर शहर में स्थित मसूद अजहर के मदरसे पर चार मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले में ‘मरकज सुभानअल्लाह’ नामक आतंकवादी अड्डा पूरी तरह नष्ट हो गया। भारत की इस कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ में मसूद अजहर खुद तो बच निकला, लेकिन उसका पूरा परिवार मारा गया। मसूद के कई करीबी साथी भी इस हमले में मारे गए और उनका भी हिसाब पूरा कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
पाकिस्तान के हुए दो टुकड़े! बलूचिस्तान ने खुद को घोषित किया आजाद देश, शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद
US बेस पर हमले के बाद ईरान की सफाई, जॉर्डन के लोगों से कहा- आपसे हमारी कोई दुश्मनी नहीं
ये भी पढ़ें– एयर स्ट्राइक में आतंकी मसूद का पूरा परिवार खत्म, एक ही झटके में गिरीं 14 लाशें
मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय स्थित है। जब इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया गया, तो हाफिज सईद ने “जमात-उद-दावा” नाम से एक नया संगठन बनाया, जो दिखावे के तौर पर सामाजिक कार्यों में लगा था, लेकिन वास्तव में वह आतंकी फंडिंग और आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने का काम करता था। इसका नेटवर्क इतना फैला हुआ है कि पाकिस्तान भर में इसके लगभग 2500 मदरसे और कार्यालय फैले हुए हैं। 2008 में पाकिस्तान सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था और FATF ने भी इसे ग्रे लिस्ट में डाल दिया था, इसके बावजूद यह संगठन अलग-अलग नामों से आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा।
आतंकियों ने बनाए थे बंकर, बन गए कब्रगाह
साल 2018 में आतंकी संगठनों के नेताओं ने अपने मुख्यालयों और मस्जिदों के नीचे भूमिगत बंकर बनवाए थे, जिनमें रहने और संचार की पूरी व्यवस्था थी। वे इन बंकरों को पूरी तरह सुरक्षित मानते थे। लेकिन जब भारत ने इन पर हमला किया, तो यही बंकर आतंकियों के लिए मौत का फंदा बन गए।
हमले पर पाक सेना का बयान
पाकिस्तानी सेना के अनुसार, भारतीय मिसाइल हमलों में कम से कम 26 लोगों की मौत हुई और 46 घायल हुए। यह हमला भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। जवाबी कार्रवाई के तहत भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में स्थित नौ आतंकी अड्डों को निशाना बनाया। इनमें जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित ठिकाना और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा शामिल था।
India army fear pok pakistani camp lights out
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, कार में अगवा कर बेरहमी से पीटा; मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंका
Jul 14, 2026 | 08:01 PMमुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
Jul 14, 2026 | 07:57 PM‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर लखनऊ में मंथन, जेपीसी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से लिए सुझाव
Jul 14, 2026 | 07:57 PM8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PMनितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात
Jul 14, 2026 | 07:53 PM‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में समय रैना को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, अदालत ने लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना
Jul 14, 2026 | 07:51 PMफारुक अब्दुल्ला के भाई शेख मुस्तफा कमाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक; LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख
Jul 14, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














