- Hindi News »
- World »
- Imran Khan Party Pti 166 Leaders Jailed 10 Years May 9 Attacks Verdict
पाकिस्तान में इमरान के 166 करीबियों पर गिरी गाज, इस मामले में मिली 10 साल की सजा
Pakistan News: पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने 9 मई 2023 के सैन्य ठिकानों पर हमले के मामले में इमरान खान की पार्टी पीटीआई के 166 नेताओं को 10-10 साल की सजा सुनाई। इमरान 2023 में जेल हैं।
- Written By: अक्षय साहू

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फोटो- सोशल मीडिया)
PTI Leaders Sentenced 10 Years in Prison: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (PTI) पर बड़ी कार्रवाई हुई है। आतंकवाद निरोधी अदालत ने गुरुवार को पीटीआई के 166 नेताओं और कार्यकर्ताओं को दस-दस साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में नेशनल असेंबली और सीनेट के कई विपक्षी नेता भी शामिल हैं। इस फैसले के बाद पाकिस्तान की सियासत में उबाल आ गया है।
यह सजा 9 मई 2023 को आईएसआई बिल्डिंग और अन्य सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों के मामले में सुनाई गई है। इस दिन इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद, उनकी पार्टी के समर्थकों ने लाहौर स्थित जिन्ना हाउस, मियांवाली एयरबेस, रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और फैसलाबाद की आईएसआई बिल्डिंग सहित कई सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया था।
पीटीआई के बड़े नेता शामिल
पीटीआई के कई प्रमुख नेताओं को अदालत ने दोषी करार दिया है। विपक्ष के नेता उमर अयूब, सीनेट में नेता प्रतिपक्ष शिबली फराज, जरताज गुल और हमीद रज़ा जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी सजा सुनाई गई है। इसके अलावा, फैसलाबाद के एक पुलिस स्टेशन पर हमले से जुड़े एक अन्य मामले में अदालत ने 58 लोगों को 10-10 साल की सजा सुनाई है। अब तक कुल 14 सांसदों को अयोग्य ठहराया जा चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
राजनीति से प्रेरित फैसला
पीटीआई ने अदालत के इन फैसलों को राजनीति से प्रेरित बताया है। पार्टी का कहना है कि इन सजाओं के ज़रिए उनके नेताओं को संसद और सीनेट से बाहर रखने की साज़िश की जा रही है। पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष गोहर अली ने ऐलान किया है कि वे इस फैसले को लाहौर हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अप्रैल 2022 में भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराकर पद से हटा दिया गया था, और वे अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। उनके भतीजे हसन खान को भी सैन्य अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है।
ये भी पढ़ें: राजनीति में वापसी की तैयारी में नवाज शरीफ, मुनीर का पत्ता काट बनेगें राष्ट्रपति
इमरान के बेटे संभालेंगे मोर्चा
पाकिस्तान में लंबे समय से चर्चा है कि इमरान खान के बेटे जल्द ही विदेश से लौटकर पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। खान की बहन अलीमा खान ने हाल ही में बयान दिया था कि उनके बेटे सुलेमान और कासिम, 5 अगस्त से शुरू हो रहे पीटीआई के देशव्यापी प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान आएंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Imran khan party pti 166 leaders jailed 10 years may 9 attacks verdict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














