-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan China Remote Sensing Satellite Launch
पाकिस्तान का बड़ा कारनामा, चीन की मदद से लॉन्च किया रिमोट वाला सैटेलाइट
- Written By: अक्षय साहू
Pakistan News: पाकिस्तान ने चीन की मदद से PRSS-01 रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट लॉन्च किया, जो 24 घंटे हाई-रिजॉल्यूशन इमेज देगा और विकास, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में मदद करेगा।

पाकिस्तान लॉन्च की रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan Satellite Launch: पाकिस्तान ने गुरूवार को अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में बड़ी सफलता हासिल की। उसने चीन की मदद से एक नए रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट (PRSS-01) लाॅन्च किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। पाकिस्तान को इससे जलवायु परिवर्तन से संबंधित खतरों की निगरानी करने में मदद मिलेगी।
विदेश मंत्रालय ने पोस्ट में बताया कि, इस सैटेलाइट की मदद से कई क्षेत्रों की हाई-रिजॉल्यूशन इमेज 24 घंटे मिल सकेगी। इसके अलावा ये चीन और पाकिस्तान के इकोनॉमिक कॉरिडोर पर भी नजर रखेगा। इसकी लॉन्चिंग चीन के शिचांग सैटेलाइट लॉन्चिंग सेंटर की गई।
देश के विकास में मददगार
विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसे पाकिस्तान की एक बड़ी उपलब्धि बताया । मंत्रालय ने कहा, पाकिस्तान ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। चीन के शिचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से एक रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया गया है। यह उपग्रह पाकिस्तान को 24 घंटे हाई-रिजॉल्यूशन इमेज उपलब्ध कराएगा, जिससे शहरी नियोजन, आधारभूत ढांचे का विकास, आपदा प्रबंधन, कृषि निगरानी, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में निगरानी और योजना बनाने में सहायता मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
यूरोप पहुंची पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज… बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर EU ने शहबाज सरकार को लताड़ा
6 साल बाद भारत-म्यांमार बॉर्डर से शुरू होगा व्यापार, पैंगसाऊ दर्रे से होगा कारोबार; लिपुलेख पर भी आया अपडेट
ट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी
🚀🇵🇰 Pakistan’s space agency SUPARCO successfully launched the PRSS remote sensing satellite. ❗Equipped with next-generation imaging technology, the satellite will support agriculture, disaster response, environmental monitoring, and infrastructure projects like CPEC. pic.twitter.com/PWfhZNDrWz — Molo44 🇮🇹🇺🇦 (@MoloWarMonitor) July 31, 2025
मंत्रालय ने बताया कि इस उपग्रह को पाकिस्तान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी SUPARCO ने चीन की कंपनियों CETC और MICROSAT की मदद से लॉन्च किया है। इस सफलता के साथ पाकिस्तान ने अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी उपस्थिति और क्षमताओं को और मजबूत किया है।
पाकिस्तान-चीन की दोस्ती का नया अध्याय
पाकिस्तान के योजना एवं विकास मंत्री अहसान इकबाल ने इस उपलब्धि को लेकर एक्स पर चीन की सराहना की। उन्होंने कहा, आज पाकिस्तान के लिए एक शानदा और ऐतिहासिक पल है, क्योंकि चीन के शीचांग अंतरिक्ष केंद्र से पाकिस्तान ने अपने चौथे पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। यह मिशन पाकिस्तान के अंतरिक्ष कार्यक्रम की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने आगे कहा, यह उपलब्धि न केवल पाकिस्तान की तकनीकी क्षमताओं को सुदृढ़ करती है, बल्कि पाकिस्तान और चीन की दोस्ती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रतीक भी है।
ये भी पढ़ें: रूस में प्रलय की दस्तक, पहले आया भूकंप अब फटा ज्वालामुखी, दहशत में लोग- VIDEO
क्या है रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट?
बता दें कि रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट वो उपग्रह होते हैं जो धरती की सतह, महासागर, वन, जलवायु और पर्यावरण से जुड़ी जानकारी को अंतरिक्ष से इकठ्ठा करते हैं। ये उपग्रह बिना उस स्थान पर गए, सेंसर की मदद से वहां की तस्वीरें और आंकड़े प्राप्त करते हैं। इन्हें “रिमोट” इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये दूर से जानकारी जुटाते हैं, जबकि “सेंसिंग” का मतलब होता है संकेतों या आंकड़ों को मापना और विश्लेषण करना।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pakistan china remote sensing satellite launch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Satluj Film Row: फिल्म सतलुज पर घमासान, रवनीत बिट्टू ने 25 हजार लापता लोगों के आंकड़ों पर मांगे सबूत
Jul 12, 2026 | 07:04 PMAnanya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Jul 12, 2026 | 07:00 PM‘रात 2 बजे भी बेफिक्र घूमे’, नोएडा की युवती ने बेंगलुरु की सुरक्षा की तारीफ की; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jul 12, 2026 | 06:54 PMशेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
Jul 12, 2026 | 06:37 PMज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
Jul 12, 2026 | 06:33 PMससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
Jul 12, 2026 | 06:32 PMइंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
Jul 12, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM














