-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Nawaz Sharif Return Pakistan President Speculation
राजनीति में वापसी की तैयारी में नवाज शरीफ, मुनीर का पत्ता काट बनेगें राष्ट्रपति
- Written By: अक्षय साहू
Nawaz Sharif News: करीब 10 साल बाद नवाज शरीफ की राजनीति में वापसी की चर्चा है, और वे पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति बन सकते हैं, जिससे सेना प्रमुख आसिम मुनीर की योजनाओं को झटका लग सकता है।

नवाज शरीफ (फोटो- सोशल मीडिया)
Nawaz Sharif Pakistan New President: पाकिस्तान पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ करीब 10 साल बाद राजनीति में वापसी कर सकते हैं। पाकिस्तान के सियासी गलियारों में चर्चा तेज़ हो गई है कि वे आसिफ अली जरदारी को हटाकर पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति बन सकते हैं। वर्तमान में नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं।
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि पाकिस्तान की राजनीति में नवाज शरीफ की सक्रिय वापसी की संभावना है। हालांकि, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि नवाज शरीफ कौन-सा पद संभाल सकते हैं। वहीं, नवाज की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) का कहना है कि फिलहाल आसिफ अली जरदारी अपने पद पर बने रहेंगे।
नवाज शरीफ से मुनीर को खतरा?
ऐसा माना जा रहा है कि अगर नवाज शरीफ सक्रिय राजनीति में लौटते हैं, तो इससे पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के लिए खतरा पैदा हो सकता है। कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि मुनीर खुद राष्ट्रपति पद की इच्छा रखते हैं और जरदारी को हटाना चाहते हैं। ऐसे में अगर नवाज शरीफ इस पद के लिए दावा करते हैं, तो मुनीर के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाक की मध्यस्थता फेल! ट्रंप के हमलों से ‘इस्लामाबाद MoU’ ध्वस्त, बैकफुट पर शहबाज सरकार
Pakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
सिंधु जल संधि पर भारत के कड़े तेवर से पाकिस्तान में हड़कंप, मुल्ला मुनीर की सेना ने दी ‘युद्ध’ की धमकी
जरदारी की कुर्सी पर खतरा
यह पहली बार नहीं है जब जरदारी को राष्ट्रपति पद से हटाए जाने की खबरें सामने आई हैं। पिछले छह महीनों में कई बार ऐसी अटकलें लगाई गई हैं। हाल ही में जरदारी के एक करीबी ने बयान दिया था कि सेना प्रमुख आसिम मुनीर उन्हें हटाने के लिए तख्तापलट की साजिश कर रहे हैं। इस बयान के बाद पाकिस्तान की राजनीति में तनाव और भी बढ़ गया था।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का बड़ा कारनामा, चीन की मदद से लॉन्च किया रिमोट वाला सैटेलाइट
शहबाज को सेना का समर्थन
2024 में जब पाकिस्तान में पीएमएल-एन की सरकार बनी, तो हालात पार्टी के लिए अनुकूल नहीं थे। मजबूरी में नवाज शरीफ की पार्टी को आसिफ अली जरदारी से समझौता करना पड़ा, जिसके तहत राष्ट्रपति पद उन्हें सौंपा गया। हालांकि, सेना के समर्थन से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की स्थिति सत्ता में काफी मजबूत हो गई है। ऐसे में नवाज शरीफ अब सभी प्रमुख पद अपनी पार्टी के पास रखने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह से आसिफ अली जरदारी को हटाए जाने की चर्चा फिर से तेज हो गई है।
Nawaz sharif return pakistan president speculation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नकली खाद-बीज बेचने वालों की अब खैर नहीं! सरकार ला रही है सख्त कानून, जेल की हवा खाएंगे जालसाज
Jul 09, 2026 | 01:44 PMकॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
Jul 09, 2026 | 01:44 PM7 सितंबर तक टूटने वाली है शिवसेना यूबीटी! रील स्टार हिंदुस्तानी भाऊ का बड़ा दावा, उद्धव ठाकरे को दी चुनौती
Jul 09, 2026 | 01:40 PMनागपुर में 12 जुलाई को आवास योजनाओं का भूमिपूजन; महर्षि वाल्मीकि योजना की अंतिम नीति पर CM फडणवीस से चर्चा
Jul 09, 2026 | 01:35 PMस्कूल या झरना? छतरपुर के गंज प्राथमिक स्कूल में क्लासरूम बना तालाब, जान जोखिम में डालकर बाहर निकले बच्चे
Jul 09, 2026 | 01:35 PMराम मंदिर की 200 किलो चांदी का क्या हुआ? ट्रस्ट के इस बड़े खुलासे से शांत हुआ विवाद, मांगी दानतादाताओं की सूची
Jul 09, 2026 | 01:35 PMNH-52 पर भीषण हादसा, कर्नाटक में लॉरी से टकराई क्रूजर, 6 की मौत, 3 घायल
Jul 09, 2026 | 01:32 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM














