-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Imran Khan May Be Attacked In Pakistan
पाकिस्तान में इमरान खान पर हो सकता है जानलेवा हमला, सुरक्षा को और भी किया गया पुख्ता
- Written By: अविनाश पांडे

File Photo
इस्लामाबाद, पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होती नही दिखाई दे रही हैं। इस्लामाबाद (Islamabad) से अब उनकी हत्या के साजिश की खबर आ रही है। कथित हत्या की यह अफवाह पाकिस्तान में आग तरह फैली है। इस्लामाबाद पुलिस विभाग ने हालात को देखते हुए शहर के बानी गाला से सटे इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर कर दिया है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में धारा 144 पहले से ही लगाई गई है, अब किसी भी सभा व जुलूस पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि, आज रविवार को इस्लामाबाद के रिहायशी इलाके बनी गाला में इमरान खान (Imran Khan) यहां शिरकत करने वाले हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हो गई हैं।
गौरतलब इस्लामाबाद में धारा 144 लगाने के बाद इलाके में काफी डर का माहौल है। इस्लामाबाद पुलिस प्रवक्ता ने ट्वीट करके बताया कि, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान की बानी गाला में संभावित यात्रा को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है। पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस मामले में पुलिस को इमरान खान की टीम की तरफ से उनके वापसी की कोई पक्की खबर नहीं प्राप्त हुई है। किसी भी अप्रिय घटना के घटित होने के पहले प्रशासन ने बानी गाला में विशेष सुरक्षा दल की तैनाती कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Afghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
पाकिस्तान में लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर यूरोप सख्त, मारिया शाहबाज केस ने बढ़ाई चिंता; जानें पूरा मामला
10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इमरान खान के भतीजे हसन नियाजी ने कहा है कि अगर पीटीआई प्रमुख को कुछ होता है तो इसे पाकिस्तान पर हमला माना जाएगा। इसकी प्रतिक्रिया आक्रामक होगी। इमरान खान अप्रैल में जब प्रधानमंत्री थे, तब पीटीआई के नेता और मंत्री फवाद चौधरी ने कहा था कि पीएम इमरान खान की हत्या की साजिश के बारे में सुरक्षा एजेंसियों को पता चला है। जिसके बाद इमरान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
विदित है में इमरान खान के सत्ता से बेदखल होते ही उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहें हैं। पाकिस्तान की अखबार द नेशन के अनुसार सिर्फ 2 दिन पहले ही पीटीआई नेता शाहबाज गिल ने ट्वीट करके दावा किया था, कि इमरान खान की सुरक्षा में लगी इस्लामाबाद पुलिस के सभी जवानों को बीते गुरुवार की शाम को हटा दिया गया है। उन्होंने शहबाज शरीफ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि एक दोषी मरियम नवाज को प्रधानमंत्री स्तर की सुरक्षा दी गई है। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री व पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान की सुरक्षा वापस ले ली गई है। आरोप लगाते हुए गिल ने कहा, यह सरकार की ओछी और सस्ती राजनीति है।
Imran khan may be attacked in pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMअकोला में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 12 पर केस
Jul 11, 2026 | 06:58 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














