-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Imf Doubts Cash Strapped Pakistans Repayment Capacity
IMF को संदेह, क्या कंगाल पाकिस्तान कर्ज चुका पाएगा
- Written By: मनोज पांडे

पाकिस्तान की क्षमता पर संदेह (Pic: Social Media)
इस्लामाबाद: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा है कि पाकिस्तान को कर्ज चुकाने में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही वैश्विक वित्तीय निकाय ने नकदी की कमी से जूझ रहे देश की कर्ज चुकाने की क्षमता पर संदेह किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के बारे में वाशिंगटन स्थित बैंक का आकलन ऐसे वक्त में आया है, जब आईएमएफ सहायता दल शुक्रवार को यहां अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए पहुंचा है।
इस्लामाबाद ने विस्तारित फंड सुविधा (IFF) के तहत नए राहत पैकेज का अनुरोध किया था। आईएमएफ का दल इस अनुरोध पर चर्चा के लिए आया है। जियो न्यूज ने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान पर जारी अपनी स्टाफ रिपोर्ट में आईएमएफ के हवाले से कहा कि कर्ज चुकाने की पाकिस्तान की क्षमता गंभीर जोखिमों के अधीन है, और यह नीतियों को लागू करने तथा समय पर बाहरी वित्तपोषण पर निर्भर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विशेष रूप से सुधारों को अपनाने में देरी, उच्च सार्वजनिक ऋण और सकल वित्त पोषण की जरूरतें और सामाजिक-राजनीतिक कारक – नीति कार्यान्वयन को खतरे में डाल सकते हैं।
1.1 अरब अमेरिकी डॉलर मिलेगा पाकिस्तान को
सम्बंधित ख़बरें
सिंधु जल समझौते पर भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, कहा- आतंकवाद के खात्मे तक नहीं होगी कोई बातचीत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारी बारिश का कहर, दो घरों की छत गिरी; 4 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
बता दें कि पिछले महीने अप्रैल में आईएमएफ ने पाकिस्तान को राहत पैकेज के तहत 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर की तत्काल मदद को मंजूरी दे दी थी। आईएमएफ ने कहा था कि देश को अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। आईएमएफ की उप प्रबंध निदेशक एंटोनेट सयेह ने कहा था, आगे आने वाली चुनौतियों को देखते हुए पाकिस्तान को इस कठिन परिश्रम से प्राप्त स्थिरता का लाभ उठाना चाहिए। वर्तमान व्यवस्था से आगे बढ़कर मजबूत, समावेशी तथा टिकाऊ वृद्धि के लिए ठोस वृहद आर्थिक नीतियों और संरचनात्मक सुधारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Imf doubts cash strapped pakistans repayment capacity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PMछत्रपती संभाजीनगर में स्वच्छता के लिए सड़क पर उतरे अमोल येडगे, धूम्रपान करते मिले मनपा कर्मचारी को थमाया नोटिस
Jul 03, 2026 | 08:52 PMBIRAC Recruitment 2026: मैनेजर, प्रोग्राम ऑफिसर समेत 15 पदों पर भर्ती, 2.70 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 03, 2026 | 08:47 PMMeta Summoned: Instagram Ads पर सरकार का बड़ा एक्शन, बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर Meta को भेजा नोटिस
Jul 03, 2026 | 08:33 PMसंभाजीनगर में लूट के विरोध पर हत्या, अपराध शाखा ने 48 घंटे में सुलझाया केस, पैर पर चाकू का वार बना मौत की वजह
Jul 03, 2026 | 08:31 PMAamir Khan Wedding: 150 मेहमान, खाने का खास मेन्यू और घर पर होगा समारोह, शादी से जुड़ी नई डिटेल्स आईं सामने
Jul 03, 2026 | 08:22 PMजुलाई में ऑटो मार्केट में मचेगा धमाल, Honda, Maruti, Nissan और MG लॉन्च करेंगी नई SUV
Jul 03, 2026 | 08:20 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














