जुलाई में ऑटो मार्केट में मचेगा धमाल, Honda, Maruti, Nissan और MG लॉन्च करेंगी नई SUV

July 2026 SUV Launch: नई SUV खरीदने का का प्लान कर रहे है तो जुलाई 2026 आपके लिए बेहद खास होने वाला है। बता दें कि इस महीने भारतीय ऑटो बाजार में एक के बाद एक कई नई SUV दस्तक देने वाली हैं।
auto market Upcoming SUVs July Honda, Maruti, Nissan, and MG
Upcoming SUV (Source. Gemini)
Updated on

Upcoming SUVs India: आप भी नई SUV खरीदने का का प्लान कर रहे है तो जुलाई 2026 आपके लिए बेहद खास होने वाला है। बता दें कि इस महीने भारतीय ऑटो बाजार में एक के बाद एक कई नई SUV दस्तक देने वाली हैं। जिसमें Honda, Maruti Suzuki, Nissan और JSW MG Motor जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जिसके अंदर ग्राहको को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है।

Honda ZR-V Hybrid की होगी एंट्री

जानकारी के लिए बता दें कि Honda इस महीने अपनी प्रीमियम SUV ZR-V Hybrid को भारत में Completely Built-Up मॉडल के रूप में लॉन्च करने वाली है। जिसको लेकर कंपनी ने बताया है कि इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। जिसके बाद यह SUV Honda Elevate से ऊपर पोजिशन की जाएगी और इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन, Level-2 ADAS, प्रीमियम इंटीरियर और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही बता दें कि इसको उन ग्राहकों के लिए सही बताया जा रहा है जो बेहतर माइलेज के साथ प्रीमियम SUV का फायदा भी चाहते है।

Nissan Tekton और MG की पहली Plug-in Hybrid SUV

लिस्ट में अगला नाम Nissan का है जिसमें नई मिड-साइज SUV Tekton से 9 जुलाई को पर्दा उठाएगा। बता दें कि यह SUV Renault Duster वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी लेकिन इसका डिजाइन Patrol SUV से प्रेरित होकर बनाया गया है। जिसमें 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। लेकिन कंपनी ने अभी तक इसमें आने वाले हाइब्रिड इंजन की पुष्टि नहीं की है।

वहीं JSW MG Motor 16 जुलाई को अपनी पहली Plug-in Hybrid SUV (PHEV) लॉन्च कर सकती है। जिसमें ग्राहकों को 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद की जा रही है। यह SUV लगभग 197hp की पावर और करीब 100 किलोमीटर तक की इलेक्ट्रिक-ओनली ड्राइविंग रेंज देने का दावा करता है।

नई Brezza Facelift में मिलेंगे कई बड़े बदलाव

अभी तक सामने आई जानकारी में बताया गया है कि Maruti Suzuki 23 जुलाई को 2026 Brezza Facelift लॉन्च कर सकती है। जिसमें नई Brezza के अंदर 10.25-इंच टचस्क्रीन, नए अलॉय व्हील, अपडेटेड LED लाइटिंग, 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और बूट स्पेस बढ़ाने के लिए अंडरफ्लोर CNG टैंक जैसे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसका 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प पहले की तरह जारी रहने की संभावना है। जिसको देखते हुए कुल मिलाकर जुलाई 2026 भारतीय SUV बाजार के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है। अगर आप नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इन लॉन्च का इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com