- Hindi News »
- World »
- I Am Coming Sheikh Hasina Return Trumpet Will Yunus Lose His Position
‘मैं वापस आ रही हूं!’ शेख हसीना की वापसी का बिगुल, छिन जाएगी युनुस की कुर्सी?
Sheikh Hasina On Bangladesh: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने वतन लौटकर आएंगी। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने उन्हें किसी मकसद के तहत ज़िंदा रखा है।
- Written By: अमन उपाध्याय

शेख हसीना की बांग्लादेश में वापसी का बिगुल, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि “अल्लाह ने मुझे किसी मकसद से जिंदा रखा है” और एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब अवामी लीग के नेताओं को निशाना बनाने वालों को न्याय का सामना करना पड़ेगा। यह बात उन्होंने उस समय कही जब वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पार्टी के नेताओं के परिजनों से संवाद कर रही थीं। शेख हसीना पिछले साल अगस्त में उस समय भारत आई थीं, जब बांग्लादेश में छात्र आंदोलन उग्र रूप ले चुका था।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के पूर्व मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस पर तीखा हमला किया। उन्होंने यूनुस को ऐसा व्यक्ति बताया जो आम लोगों से कभी सच्चा लगाव नहीं रखता था। हसीना के अनुसार, यूनुस ने ऊंची ब्याज दरों पर लोगों को छोटी-छोटी रकम उधार दी और उस पैसे का इस्तेमाल विदेश में ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए किया। उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में वे यूनुस के असली चेहरे को नहीं पहचान पाईं और उसे काफी सहयोग दिया। हसीना ने आरोप लगाया कि यूनुस ने पहले खुद के लिए लाभ कमाया और फिर सत्ता की चाहत में देश को संकट में डाल दिया।
बांग्लादेश अब ‘आतंक प्रभावित राष्ट्र’
हसीना ने आगे कहा कि कभी विकास का प्रतीक माना जाने वाला बांग्लादेश अब एक ‘आतंक प्रभावित राष्ट्र’ बन गया है। “हमारे नेता और कार्यकर्ता जिस बेरहमी से मारे जा रहे हैं, उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। अवामी लीग के सदस्यों के साथ-साथ पुलिस, वकील, पत्रकार और कलाकार तक को निशाना बनाया जा रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल ईस्ट की जंग में नया मोड़! ईरान के खिलाफ युद्ध के मैदान में उतरेगा ये मुस्लिम देश, अमेरिका की करेगा मदद
ईरान के सामने ट्रंप का सरेंडर! होर्मुज को लेकर दिए पीछे हटने के संकेत, राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले चर्चा तेज
एक वक्त की रोटी के बदले जिस्म…पाकिस्तानी मौलवी ने खोली अपनी ही फौज की पोल, कहा- ISI के शह पर हो रहा गंदा खेल
रूस का बड़ा सैन्य विमान हादसा! क्रीमिया में चट्टान से टकराया विमान, सभी 29 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
पूर्व प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में मीडिया की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में बलात्कार, हत्या और डकैती जैसी घटनाओं की रिपोर्टिंग पर पाबंदी है। अगर कोई मीडिया संस्थान ऐसी खबरें प्रकाशित करता है, तो उस चैनल या अखबार को निशाना बनाया जाता है।
परिवार की दर्दनाक हत्या को किया याद
अपने पिता और बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान समेत पूरे परिवार की दर्दनाक हत्या को याद करते हुए उन्होंने कहा, “एक ही दिन में मैंने अपने माता-पिता, भाइयों और पूरे परिवार को खो दिया। मुझे अपनों को खोने का दर्द अच्छी तरह मालूम है। अल्लाह ने मुझे बचा लिया, शायद वह मुझसे कोई नेक काम करवाना चाहता है। जिन्होंने ये अपराध किए हैं, उन्हें सज़ा जरूर मिलनी चाहिए।”
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बातचीत के दौरान आवामी लीग के कार्यकर्ताओं के एक सवाल का जवाब देते हुए हसीना ने कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और जल्द ही बांग्लादेश लौटेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। जो लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं या नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
अल्लाह ने मुझे जीवित रखा..मैं आ रही हूं
हसीना ने यह भी कहा कि अल्लाह के घर में देर हो सकती है, लेकिन वहां अन्याय नहीं होता। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से देश की स्थिति की जानकारी भी ली और साथ ही यह भी कहा कि अल्लाह ने मुझे जीवित रखा है। मैं आ रही हूं।”
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार शेख हसीना को वापस लाने के प्रयास में जुटी हुई है। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान हुई एक बैठक में मोहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शेख हसीना के प्रत्यर्पण अनुरोध की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी थी। इसके साथ ही, बांग्लादेश के नेता ने प्रधानमंत्री मोदी को यह भी बताया कि शेख हसीना मीडिया में “उकसाने वाले बयान” दे रही हैं और “देश की स्थिति को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं।”
I am coming sheikh hasina return trumpet will yunus lose his position
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
KDMC को प्रॉपर्टी टैक्स में 192 करोड़ का झटका, 600 करोड़ लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 407 करोड़ वसूली
Apr 01, 2026 | 03:03 PMIPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा ऐलान, जिम्बाब्वे दौरे के लिए शेड्यूल घोषित; जानें कब से खेले जाएंगे मुकाबले
Apr 01, 2026 | 02:58 PMIAS Tukaram Mundhe: 21 साल की सर्विस में 24 बार तबादला! आखिर क्यों बार-बार होता है तुकाराम मुंढे का ट्रांसफर?
Apr 01, 2026 | 02:58 PMक्या आप जानते हैं? हनुमान जन्मोत्सव पर किन कामों को करने से चमक सकती है आपकी किस्मत।
Apr 01, 2026 | 02:51 PMमार्कशीट और सर्टिफिकेट अब एक ही पन्ने पर! महाराष्ट्र राज्य मंडल ने बदला दशकों पुराना नियम, जानें फायदें
Apr 01, 2026 | 02:44 PMRahuri Assembly Bypoll: BJP ने अक्षय कार्डिले को बनाया उम्मीदवार, क्या निर्विरोध होगा चुनाव
Apr 01, 2026 | 02:40 PMपुणे: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन को तकनीकी मजबूती, नदियों पर CCTV नेटवर्क की योजना
Apr 01, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM














