IPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा ऐलान, जिम्बाब्वे दौरे के लिए शेड्यूल घोषित; जानें कब से खेले जाएंगे मुकाबले

IND vs ZIM: टी20 विश्व चैंपियन भारत इस जुलाई जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेलेगा। यह मुकाबला हरारे में खेला जाएगा। BCCI ने शेड्यूल जारी कर दी है।
India-Zimbabwe T20I series dates and venue revealed
भारत बनाम जिम्बाब्वे (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

India Tour to Zimbabwe: भारत में आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो चुकी है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टीम जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। टी20 विश्व चैंपियन भारत इस साल जुलाई में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलने के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस दौरे की जानकारी दी।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह तीन मैचों की श्रृंखला 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेली जाएगी। यह दौरा 2026-27 सत्र के लिए भारत और जिम्बाब्वे के बीच निर्धारित दो द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में से पहली है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा आईपीएल 2026 के बाद होगी।

भारत का जिम्बाब्वे दौरा का शेड्यूल

  • 23-जुलाई-26 (गुरुवार) – पहला T20I, हरारे
  • 25-जुलाई-26 (शनिवार) – दूसरा T20I, हरारे
  • 26-जुलाई-26 (रविवार) – तीसरा T20I, हरारे

भारत ने जिम्बाब्वे का आखिरी दौरा 2024 में किया था, जहां पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से जीत दर्ज की थी। इस बार भी भारत की टीम इस श्रृंखला में जीत का इरादा लेकर मैदान पर उतरेगी। अब देखना होगा कि इस दौरे पर कौन से नए खिलाड़ी को मौका मिलता है।

2027 में भारत का दौरा करेगी जिम्बाब्वे टीम

वहीं जिम्बाब्वे की टीम अगले साल 2027 में भारत का दौरा करेगी। इस दौरा पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के तीनों मुकाबले क्रमशः 3 जनवरी को कोलकाता, 6 जनवरी को हैदराबाद, और 9 जनवरी को मुंबई में आयोजित होंगे। इस दौरान भारत की ओर से विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी दिखेंगे।

भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

भारत ने हाल ही में अहमदाबाद में हुए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने का गौरव हासिल किया। इससे पहले भारत ने 2024 और 2007 में भी टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया था। वहीं भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप का खिताब तीसरी बार जीतने वाली पहली टीम बनी।

इस वर्ल्ड कप में संजू सैमसन और ईशान किशन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। जिस कारण भारतीय टीम तीसरी बार यह खिताब अपने नाम करने में सफल रही।

Navbharat Live
navbharatlive.com