- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Rahuri Assembly Bypoll Bjp Nominates Akshay Kardile 2026 News
Rahuri Assembly Bypoll: BJP ने अक्षय कार्डिले को बनाया उम्मीदवार, क्या निर्विरोध होगा चुनाव
Rahuri Assembly Bypoll 2026: राहुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अक्षय कार्डिले को उम्मीदवार घोषित किया। बारामती से सुनेत्रा पवार लड़ेंगी चुनाव। विपक्ष में मंथन जारी।
- Written By: अनिल सिंह

Akshay Kardile BJP Candidate Rahuri
Akshay Kardile BJP Candidate Rahuri: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (अहमदनगर) जिले की राहुरी विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशी के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पार्टी ने दिवंगत नेता शिवाजी कार्डिले के बेटे अक्षय कार्डिले को चुनावी मैदान में उतारा है। कुछ महीनों पहले दिग्गज नेता शिवाजी कार्डिले के असामयिक निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई थी, जिसके बाद भाजपा ने सहानुभूति और विरासत को ध्यान में रखते हुए उनके पुत्र पर भरोसा जताया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि स्थानीय समीकरणों को देखते हुए यह चुनाव निर्विरोध भी संपन्न हो सकता है।
शिवाजी कार्डिले का राहुरी क्षेत्र में गहरा प्रभाव रहा है। उन्होंने साल 2009 में पहली बार निर्दलीय के रूप में जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक ताकत का लोहा मनवाया था। इसके बाद उन्होंने राकांपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा, हालांकि वहां उन्हें सफलता नहीं मिली। साल 2014 में उन्होंने दोबारा विधानसभा चुनाव जीता, लेकिन 2019 के कड़े मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब उनके बेटे अक्षय के सामने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को सहेजने की बड़ी चुनौती है।
बारामती और राहुरी में सियासी समीकरण
राहुरी के साथ-साथ राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट बारामती पर भी उपचुनाव होने जा रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उनकी पत्नी और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। महायुति गठबंधन इन दोनों सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है। राहुरी में अक्षय कार्डिले की उम्मीदवारी को स्थानीय स्तर पर व्यापक समर्थन मिलता दिख रहा है, जिससे विपक्षी खेमे में खलबली मची हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
करडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
ये भी पढ़ें- पुणे: मानसून से पहले आपदा प्रबंधन को तकनीकी मजबूती, नदियों पर CCTV नेटवर्क की योजना
विपक्ष की दुविधा और महाविकास अघाड़ी का रुख
उपचुनावों को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘महाविकास अघाड़ी’ (MVA) फिलहाल मंथन के दौर से गुजर रहा है। शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (NCP-SP) और शिवसेना (UBT) इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या इन सीटों पर उम्मीदवार उतारना रणनीतिक रूप से सही होगा या नहीं। परंपरा रही है कि किसी मौजूदा विधायक के निधन के बाद खाली हुई सीट पर परिवार के ही सदस्य को निर्विरोध चुनने का मौका दिया जाता है, लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में यह अनिश्चित है।
कांग्रेस की दावेदारी और गठबंधन में खींचतान
इस बीच कांग्रेस ने इन उपचुनावों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि शरद पवार की पार्टी (NCP-SP) राहुरी विधानसभा सीट और बारामती दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारती है, तो कांग्रेस वहां अपने प्रत्याशी खड़े करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस के इस कड़े रुख ने महाविकास अघाड़ी के भीतर सीटों के तालमेल को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। यदि विपक्ष उम्मीदवार उतारता है, तो राहुरी में मुकाबला त्रिकोणीय या द्विपक्षीय हो सकता है, जिससे ‘निर्विरोध चुनाव’ की संभावना धूमिल हो सकती है।
Rahuri assembly bypoll bjp nominates akshay kardile 2026 news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM











