मॉस्को में डोभाल-पुतिन की मुलाकात, रूसी राष्ट्रपति के साथ इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
NSA Doval meet Putin: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। इस दौरान ऊर्जा, रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और सशक्त बनाने पर...
- Written By: अमन उपाध्याय
मॉस्को में डोभाल-पुतिन की मुलाकात, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Putin Doval Meeting: भारत के NSA अजित डोभाल ने गुरुवार को मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। यह वार्ता भारत और रूस के बीच ऊर्जा एवं रक्षा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूती देने के उद्देश्य से हुई। डोभाल बुधवार को ही मॉस्को पहुंचे थे और उन्होंने पहले संकेत दिया था कि पुतिन साल के अंत तक भारत की यात्रा कर सकते हैं।
इससे पहले दिन में अजीत डोभाल ने रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगू से भी भेंट की। शोइगू ने कहा कि भारत और रूस के रिश्ते “मजबूत हैं और समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं”। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के लिए यह जरूरी है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच नई उच्च स्तरीय बैठक का समय जल्द तय किया जाए।
🇷🇺🇮🇳 #Russia’s President Vladimir Putin received #India’s National Security Advisor Ajit Kumar Doval at the Kremlin.#RussiaIndia#DruzhbaDosti@PMOIndia @narendramodi pic.twitter.com/d9Kx3OwyoY — Russia in India 🇷🇺 (@RusEmbIndia) August 7, 2025
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
एजेंडे को आगे बढ़ाने की इच्छा
शोइगू के अनुसार, मॉस्को की प्राथमिकता है कि भारत के साथ उसकी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को हर संभव तरीके से मजबूत किया जाए। यह रिश्ते आपसी सम्मान, भरोसे, एक-दूसरे के हितों को बराबरी से महत्व देने और साझा एजेंडे को आगे बढ़ाने की इच्छा पर आधारित हैं।
रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा कि भारत और रूस आधुनिक दौर की चुनौतियों व खतरों का सामना संयुक्त रूप से करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों देशों के बीच सुरक्षा, रक्षा, ऊर्जा और तकनीकी क्षेत्रों में कई दशकों से गहरा रणनीतिक सहयोग रहा है।
टैरिफ वार के बीच डोभाल की रूस यात्रा
NSA अजीत डोभाल का यह मॉस्को दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ का वार किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि डोभाल की यह यात्रा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आगामी भारत दौरे की नींव रख रही है। डोभाल ने खुद पुष्टि की है कि पुतिन जल्द ही भारत आने वाले हैं। वहीं, पुतिन ने जिस गर्मजोशी और उत्साह से डोभाल का स्वागत किया, उसने अमेरिका समेत कई देशों की बेचैनी बढ़ा दी है।
यह भी पढे़ें:- चांद पर अमेरिका लगाएगा न्यूक्लियर रिएक्टर, US की चाल से रेस में कूदे रूस-चीन, जानें क्या है माजरा?
मुलाकात के दौरान पुतिन का व्यवहार भी खासा ध्यान खींचने वाला था। वह तेज कदमों और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हुए आए, डोभाल से गर्मजोशी से हाथ मिलाया, मुस्कुराकर बातचीत की और फिर बैठकर चर्चा का संकेत दिया। इन पलों में आने वाले समय के महत्वपूर्ण संदेश छिपे हैं, जो संभावित बड़े बदलाव की आहट दे सकते हैं।
