-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Why America Wants To Build Nuclear Reactor On Moon Russia China Also Interested
चांद पर अमेरिका लगाएगा न्यूक्लियर रिएक्टर, US की चाल से रेस में कूदे रूस-चीन, जानें क्या है माजरा?
- Written By: अमन उपाध्याय
NASA Artemis mission: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने घोषणा की है कि अमेरिका वर्ष 2030 तक चंद्रमा की सतह पर एक रिएक्टर स्थापित करेगा। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है।

चांद पर न्यूक्लियर रिएक्टर, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Russia China US Moon Mission: अमेरिका आने वाले पांच वर्षों में यानि 2030 तक चांद की सतह पर एक परमाणु रिएक्टर स्थापित करने की योजना बना रहा है। इससे पहले वह वहां एक बेस और इंसानों के लिए बस्ती भी बसा सकता है, जिसमें कुछ घरों का निर्माण किया जाएगा। सवाल यह है कि नासा आखिर ऐसा क्यों कर रहा है? चांद पर बनने वाला यह रिएक्टर वहां किस काम आएगा? दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका की ही तरह रूस और चीन भी चांद पर इसी तरह की तैयारी कर रहे हैं।
अमेरिका की “आर्टेमिस योजना” के तहत 2026 तक वह एक बार फिर इंसानों को चांद पर भेजने की तैयारी कर रहा है। इस मिशन का उद्देश्य चांद पर एक स्थायी लूनर बेस स्थापित करना है, जहां भविष्य में मानव लंबे समय तक रह सके। इस पूरे प्रोजेक्ट में ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक परमाणु रिएक्टर की अहम भूमिका होगी।
स्पेस में दबदबा कायम की योजना
हालांकि यह कदम सिर्फ वैज्ञानिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है इसके पीछे अमेरिका की रणनीतिक सोच भी है, जिसके जरिए वह स्पेस में दबदबा कायम करना चाहता है। यह रूस और चीन पर भू-राजनीतिक बढ़त हासिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। दिलचस्प बात यह है कि रूस और चीन भी इसी तरह के मिशन में साझेदारी की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रूस से जंग के बीच यूक्रेन में सियासी भूचाल! जेलेंस्की के फैसले के बाद PM यूलिया ने दिया इस्तीफा, जानें वजह
इजरायल में चुनाव का ऐलान, क्या 27 अक्टूबर को खत्म होगा नेतन्याहू का युग? जानें क्या हैं बड़े मुद्दे
Crude Oil Price: अमेरिका-ईरान तनाव से भड़का क्रूड, $79 के पार पहुंचा भाव; भारत में महंगे पेट्रोल-डीजल का खतरा!
हम उन्हें बुरी तरह पीट रहे हैं… अमेरिका और ईरान के बीच आमने-सामने की जंग, कतर से कुवैत तक मचा कोहराम
चांद पर भविष्य में लंबे समय तक मानव उपस्थिति, अनुसंधान केंद्र स्थापित करने और खनिज संसाधनों की खुदाई जैसे कार्यों के लिए एक स्थायी और भरोसेमंद ऊर्जा स्रोत की आवश्यकता है। चूंकि चांद पर दिन और रात का चक्र 14-14 दिनों का होता है यानी पृथ्वी के लगभग 28 दिन इसलिए वहां सौर ऊर्जा सीमित हो जाती है। खासकर 14 दिनों की लंबी रात के दौरान बिजली की भारी जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में लगातार और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए परमाणु ऊर्जा को सबसे उपयुक्त और विश्वसनीय विकल्प माना जा रहा है।
चांद पर अमेरिका लगाएगा न्यूक्लियर रिएक्टर
बनाया जा रहा खास प्रकार का न्यूक्लियर रिएक्टर
अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA ऊर्जा विभाग और कुछ निजी कंपनियां मिलकर एक खास प्रकार का न्यूक्लियर रिएक्टर बना रही है। जिसे फिजन सरफेस पावर सिस्टम कहा जाता है। यह प्रणाली निरंतर 40 किलोवॉट बिजली का उत्पादन कर सकेगी और वह भी लगभग 10 सालों तक बिना किसी रुकावट के। इतनी ऊर्जा से करीब 30 घरों की बिजली जरूरतें पूरी हो सकती हैं, जो चंद्रमा पर प्रस्तावित लूनर बेस के लिए पर्याप्त मानी जा रही है।
कैसा होगा यह रिएक्टर?
यह रिएक्टर पृथ्वी से चंद्रमा तक भेजा जाएगा और वहां इसे स्थापित किया जाएगा। इसकी डिजाइन को हल्का और कॉम्पैक्ट रखा गया है ताकि इसे ले जाना आसान हो। इसमें हाई-अस्से एनरिच्ड यूरेनियम (HALEU) का इस्तेमाल किया जाएगा, जो एक ऐसा ईंधन है जिससे यह प्रणाली पूरी तरह स्वचालित ढंग से काम करेगी और इसके संचालन में किसी मानव हस्तक्षेप की जरूरत नहीं होगी।
इस परियोजना का लक्ष्य है कि इसे 2030 तक चंद्रमा की सतह पर, विशेष रूप से दक्षिणी ध्रुव के निकट, स्थापित किया जाए, जहां जल बर्फ की मौजूदगी भी दर्ज की गई है।
नासा के इस प्रोजेक्ट की सांकेतिक तस्वीर
स्पेस न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी को लेकर बड़ी योजनाएं
रूस और चीन धरती पर अक्सर अमेरिका के साथ प्रतिस्पर्धा की स्थिति में रहते हैं और अब अंतरिक्ष में भी अमेरिका को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इन दोनों देशों की भी स्पेस न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी को लेकर बड़ी योजनाएं हैं। चीन चांद पर अपने बेस स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है, जिसके लिए परमाणु रिएक्टर जैसी उन्नत तकनीकों की आवश्यकता होगी।
यह भी पढे़ें:- चीन की खोज से दुनिया दंग! वैज्ञानिक बोले- धरती के नीचे अंधेरे में पल रही है रहस्यमयी जिंदगी
हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय ढांचा तैयार करने पर विचार हो रहा है, जिसके तहत चांद और अन्य खगोलीय पिंडों पर परमाणु तकनीक के इस्तेमाल को लेकर साझा दिशा-निर्देश और मानक बनाए जा सकते हैं। इस पहल में अमेरिका, रूस और चीन तीनों शामिल हो सकते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी देश इन तकनीकों का सैन्य उपयोग न करे।
Why america wants to build nuclear reactor on moon russia china also interested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अगले 5 साल में बदलेगी देश की किस्मत! हर 5 में से 2 परिवारों की सालाना कमाई होगी ₹8 लाख के पार, जानें कैसे
Jul 13, 2026 | 12:33 PMवर्धा के गणेशपुर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, BSF जवान पति सहित 8 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
Jul 13, 2026 | 12:33 PM‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PMPawan Kalyan Health Update: अस्पताल में पवन कल्याण से मिले चंद्रबाबू नायडू, पत्नी ने बताया हाल
Jul 13, 2026 | 12:31 PMसिर्फ इंसानों के लिए नहीं, अब कुत्तों की पसंद के रंगों में आएगी कार; प्यूजो का ये फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Jul 13, 2026 | 12:28 PMअजित पवार का खास बनकर ठगे 65 लाख! SRA फ्लैट के नाम पर मुंबई में 12 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी
Jul 13, 2026 | 12:24 PMमेसी को रोकना मुश्किल नहीं… FIFA सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड का बड़ा दावा, 21 साल बाद होगी आमने-सामने
Jul 13, 2026 | 12:23 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM














