-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- India Funding Russia In Ukraine War Serious Allegations By Trump Ally
‘यूक्रेन वॉर में भारत कर रहा रूस को फंडिंग…’ ट्रंप के करीबी ने लगाए गंभीर आरोप
- Written By: अमन उपाध्याय
India Russia Relation: अमेरिका लगातार भारत के रूस से तेल आयात को लेकर आलोचना कर रहा है। इसी बीच, डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और पूर्व डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते...

ट्रंप के करीबी ने लगाए भारत पर गंभीर आरोप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
India Russia US News: अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बना रहा है कि वह रूस से तेल खरीदना बंद कर दे। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक प्रमुख सहयोगी ने भारत की रूसी तेल खरीदने के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि भारत, रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान परोक्ष रूप से रूस को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप समर्थक अमेरिकी गुट उन देशों पर दबाव बढ़ा रहा है जो अभी भी रूस से तेल आयात कर रहे हैं।
ट्रंप के प्रमुख सलाहकारों में से एक, स्टीफन मिलर ने कहा कि ट्रंप का मानना है कि भारत को रूस से तेल खरीदना बंद कर देना चाहिए। मिलर ने ‘संडे मॉर्निंग फ्यूचर्स’ पर ट्रंप ने कहा है कि भारत द्वारा रूसी तेल खरीदना और इस तरह यूक्रेन युद्ध में फंडिंग करना किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।
भारत-रूस तेल व्यापार बोले डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ
ट्रंप के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ने भारत-रूस तेल व्यापार पर आश्चर्य जताया। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि लोग यह जानकर चौंक जाएंगे कि रूसी तेल खरीदने के मामले में भारत चीन के साथ शीर्ष पर है। हालांकि, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के संबंधों की प्रशंसा करते हुए उन्हें “शानदार” बताया।
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
तेल खरीदने को लेकर दी चेतावनी
इस बीच, ट्रंप ने 30 जुलाई को भारतीय उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की। साथ ही अमेरिका ने भारत द्वारा रूस से हथियार और तेल खरीदने पर संभावित प्रतिबंधों की चेतावनी भी दी। टैरिफ की घोषणा के बाद ट्रंप ने भारत-रूस संबंधों पर कड़ी टिप्पणी करते हुए दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को “मृत” बताया और स्पष्ट किया कि उन्हें भारत के रूस के साथ संबंधों की कोई परवाह नहीं है।
यह भी पढे़ें:- ‘इजरायल नरसंहार नहीं कर रहा’, ट्रंप ने हमास पर साधा निशान, कहा- वे हैं असली दोषी
भारी टैरिफ लगाने पर विचार
डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर रूस यूक्रेन के साथ शांति समझौते के लिए राजी नहीं होता, तो वह उन सभी देशों के आयात पर भारी टैरिफ लगाने पर विचार करेंगे जो अब भी रूस से तेल खरीद रहे हैं। उधर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी भारत और रूस के बीच मजबूत होते रिश्तों पर चिंता जताई। उन्होंने भारत को “रणनीतिक साझेदार” बताते हुए कहा कि रूस के साथ उसका तेल व्यापार अमेरिका और भारत के रिश्तों में तनाव का कारण बन रहा है।
India funding russia in ukraine war serious allegations by trump ally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














