Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और पवित्र मार्गेरिटा शुक्रवार को ईरान रवाना होंगे।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 02, 2026 | 10:38 PM

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Indian Delegation Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत की तरफ से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा शामिल होंगे। खामेनेई का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। इसके लिए दोनों भारतीय प्रतिनिधि शुक्रवार (3 जुलाई) ईरान रवाना होंगे।

MEA ने जारी किया बयान

विदेश मंत्रालय ने अपने एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी। मंत्रालय बताया कि बिहार के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा, 3 जुलाई 2026 को ईरान का दौरा करेंगे। वे ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खमेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे।

इस समारोह में उच्च-स्तरीय प्रतिनिधित्व दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों और लोगों के आपसी जुड़ाव के महत्व को रेखांकित करता है, जिससे राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को एक मजबूत आधार मिलता है।

सम्बंधित ख़बरें

केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच

भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?

बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे

कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात

Governor of Bihar, Lt. Gen. (Rtd.) Syed Ata Hasnain, and Minister of State for External Affairs, Pabitra Margherita, will visit the Islamic Republic of Iran on July 03, 2026 to attend the funeral ceremony of His Eminence Grand Ayatollah Seyyed Ali Khamenei, late Supreme Leader of… pic.twitter.com/gnB4IUibb8 — IANS (@ians_india) July 2, 2026

PM मोदी थे आमंत्रित

बता दें, ईरान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन पीएम मोदी अपने पहले से तय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के कारण तेहरान नहीं जा पाएंगे। पीएम मोदी अगले महीने इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद भारत सरकार ने विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन को ईरान भेजने का फैसला किया।

कांग्रेस भी भेजेगी प्रतिनिधि

पीएम मोदी के अलावा ईरान द्वारा कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा और सलमान खुर्शीद को भी आमंत्रित किया था। ईरान में अंतिम संस्कार समारोह में कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- ‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा

तीन दिनों तक चलेगा अंतिम संस्कार का रस्म

ईरान द्वारा जारी किये गए कार्यक्रम के मुताबिक, दिवंगत खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। यह रस्म तीन दिनों तक चलेगा। दक्षिणी तेहरान में स्थित पवित्र शहर कोम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके बाद 9 जुलाई को उत्तर-पूर्वी ईरान के पवित्र शहर मशहद में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

India delegation iran ayatollah ali khamenei funeral pavitra margherita ata hasnain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 10:38 PM

Topics:  

  • Ali Khamenei
  • Funeral procession
  • India
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.