- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Kim Jong Un North Korea Conflict Resolution
अब दोस्ती की राह पर ट्रंप! किम जोंग को लेकर दिया बड़ा संकेत, हैरान हुई दुनिया
- Written By: अमन उपाध्याय
ओवल ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ चल रहे तनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की बात कही है। इस मौके पर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे विवादों और...

डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
वांशिगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ संबंध सुधारने की इच्छा जताई है। ओवल ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात कही। ट्रंप ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के साथ मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहते हैं। इस कार्यक्रम में वह वैश्विक स्तर पर संघर्षों को समाप्त करने की अपनी कोशिशों के बारे में बता रहे थे।
इस दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को कोई पत्र लिखा है, क्योंकि इस महीने एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया था। ट्रंप ने इस सवाल का सीधा जवाब तो नहीं दिया, लेकिन उन्होंने यह ज़रूर कहा कि उनके और किम जोंग उन के बीच अच्छे संबंध हैं।
किम ने ट्रंप का पत्र लेने से किया मना
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि कुछ लोगों का मानना है कि हालात टकराव की ओर बढ़ सकते हैं, लेकिन मुझे भरोसा है कि हम इसका समाधान निकाल लेंगे। इस बीच, उत्तर कोरिया पर नजर रखने वाले सियोल स्थित संगठन ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किम जोंग-उन को भेजे गए पत्र को लेने से साफ इनकार कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
घर लौट रहे US सैनिक, ट्रंप ने होर्मुज से हटाया ब्लॉकेड…ईरान पर अंतिम फैसला लेने जा रहा अमेरिका
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
2017 से 2021 के बीच अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से तीन बार मुलाकात की। इस अवधि में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को कई पत्र भी भेजे, जिन्हें ट्रंप ने “सुंदर” बताया था। हालांकि, यह ऐतिहासिक कूटनीतिक प्रयास तब विफल हो गया जब अमेरिका ने किम से परमाणु हथियारों को छोड़ने की मांग रखी।
अब अगले हफ्ते गाजा में शांति लाएंगे ट्रंप? इजरायल-हमास सीजफायर की चर्चा तेज
किम से फिर बात करने के लिए तैयार ट्रंप
अब, ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में, उन्होंने यह माना है कि उत्तर कोरिया एक परमाणु शक्ति संपन्न देश बन चुका है। 11 जून को व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि ट्रंप किम जोंग उन के साथ फिर से बातचीत करने को तैयार हैं।
उत्तर कोरिया ने 2019 में ट्रंप सरकार के साथ कूटनीतिक वार्ता समाप्त होने के बाद से फिर से बातचीत करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इसकी जगह, उसने अपने परमाणु हथियार और मिसाइल कार्यक्रमों को और बढ़ाने पर ध्यान दिया है। साथ ही, उसने यूक्रेन के विरुद्ध रूस का समर्थन करके मॉस्को के साथ मजबूत संबंध स्थापित किए हैं।
Donald trump kim jong un north korea conflict resolution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Paresh Rawal Birthday: जब मिस इंडिया पर आया परेश रावल का दिल, बाद में पता चला वही हैं बॉस की बेटी
May 30, 2026 | 07:18 AMराबड़ी देवी खाली करेगी सरकारी बंगला! सामने आई बड़ी वजह, इस मंत्री की एंट्री होने से सियासी हलचल तेज
May 30, 2026 | 07:15 AMशरद पवार का पुणे में बड़ा दांव, श्रीकांत पाटिल को बनाया विधान परिषद उम्मीदवार
May 30, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 30 मई LIVE: भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति, मनोज जरांगे पाटिल आज से आमरण अनशन शुरू करेंगे
May 30, 2026 | 06:58 AMNavabharat Nishanebaaz: मोबाइल एप हुए मेहरबान, जिंदगी हो गई बेहद आसान
May 30, 2026 | 06:54 AMइंदौर में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: बेक समोसा बनाने वाली फैक्ट्री कराई बंद, 21 सैंपल जांच के लिए भेजे
May 30, 2026 | 06:45 AMNagpur Weather: मौसम का डबल रोल, दिन में 41 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी, शाम को झमाझम बारिश और ओलों का अलर्ट
May 30, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM














