- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Karoline Leavitt White House Press Secretary Us Political
ट्रंप ने 27 साल की कैरोलिन लेविट को बनाया व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैरोलिन लेविट को ‘व्हाइट हाउस' की प्रेस सचिव नामित किया है। लेविट ‘व्हाइट हाउस' की वर्तमान प्रेस सचिव कैरीन पियरे का स्थान लेंगी।
- Written By: राहुल गोस्वामी

ट्रंप ने करोलाइन लेविट को नियुक्त किया व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव
वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब कैरोलिन लेविट को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) की प्रेस सचिव नामित किया है। लेविट ‘व्हाइट हाउस’ की वर्तमान प्रेस सचिव कैरीन पियरे का स्थान लेंगी। बता दें कि, ट्रंप 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
जानकारी दें कि कैरोलिन लेविट, ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान में राष्ट्रीय प्रेस सचिव थीं और वहीं इससे पहले वह ‘ट्रंप व्हाइट हाउस’ में सहायक प्रेस सचिव के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।
US President-elect Donald Trump announces Karoline Leavitt as White House Press Secretary pic.twitter.com/Lj3SyY7Jv1 — ANI (@ANI) November 16, 2024
इस बाबत ट्रंप ने लेविट के नाम का अनुमोदन करते हुए कहा, ‘‘लेविट ने मेरे ऐतिहासिक प्रचार अभियान में राष्ट्रीय प्रेस सचिव के रूप में अभूतपूर्व काम किया और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वह व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के रूप में काम करेंगी।”
सम्बंधित ख़बरें
अभी नहीं मिली सजा… Iran के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जरूतत पड़ी तो फिर हमला करूंगा
शांति प्रस्ताव ठुकराने पर ट्रंप को ईरान की शक्ति चेतावनी- हम अमेरिका की किसी भी हिमाकत का जवाब देने को तैयार
नहीं खत्म होगी ईरान-अमेरिका जंग! तेहरान को ट्रंप पर रत्तीभर भरोसा नहीं, दोनों देशों में तनाव चरम पर
इल्हान उमर ने अपने भाई से की शादी? डोनाल्ड ट्रंप के दावों से मचा बवाल, जानें निकाह को लेकर क्या कहता है इस्लाम
इसके साथ ही नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘‘ कैरोलिन बुद्धिमान, दृढ़ निश्चयी हैं तथा उन्होंने साबित कर दिया है कि वह एक अत्यंत प्रभावी वक्ता हैं।” ट्रंप ने कहा, ‘‘ मुझे पूरा विश्वास है कि वह अमेरिकी लोगों तक हमारा संदेश पहुंचाने में मदद करेंगी।”
विदेश की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कौन हैं कैरोलिन लेविट
गौरतलब है कि, न्यू हैम्पशायर की रहने वाली कैरोलिन लेविट ट्रंप की कट्टर समर्थकों में से एक हैं। उन्होंने MAGA Inc।, एक सुपर PAC, में प्रवक्ता के रूप में काम किया। वहीं साल 2022 में उन्होंने न्यू हैम्पशायर से कांग्रेस चुनाव लड़ा और रिपब्लिकन प्राइमरी जीती, लेकिन तब वे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार से हार गई थीं। वहीं वे ट्रंप के पहले कार्यकाल में हाउस प्रेस कार्यालय में काम कर चुकी। लेकिन फिर इसके बाद वे न्यूयॉर्क की रिपब्लिकन प्रतिनिधि एलीस स्टीफनिक के लिए कम्युनिकेशन डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थीं।
जानकारी दें कि, कैरोलिन लेविट के अतिरिक्त ट्रंप ने स्टीवन चेउंग को राष्ट्रपति के सहायक और संचार निदेशक तथा सर्जियो गोर को राष्ट्रपति के सहायक और राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय के निदेशक के रूप में नामित किया है।
विदेश की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस बाबत नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘ स्टीवन चेउंग और सर्जियो गोर 2016 में राष्ट्रपति पद के चुनाव के प्रचार अभियान के समय से ही मेरे विश्वसनीय सलाहकार रहे हैं और मेरे पहले कार्यकाल से लेकर 2024 में हमारी ऐतिहासिक जीत तक उन्होंने ‘अमेरिका फर्स्ट’ के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया है।”
Donald trump karoline leavitt white house press secretary us political
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर स्पोर्ट्स हब और मेयो प्रोजेक्ट, CM फडणवीस ने किया निरीक्षण; गुणवत्ता सुधार के सख्त निर्देश
May 03, 2026 | 09:54 AMTanker Hijack: यमन तट पर फिर तनाव! तेल टैंकर पर सोनालियाई डाकुओं का कब्जा, अदन की खाड़ी में बढ़ा खतरा
May 03, 2026 | 09:47 AMBhayandar Dongri Metro Car Shed: भाईंदर के डोंगरी में फिर बढ़ा अतिक्रमण, मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट पर संकट
May 03, 2026 | 09:43 AMPalghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














