-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Indian Students Protest Against Kashmir Debate At Oxford Union Society
ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसाइटी में कश्मीर पर बहस के खिलाफ भारतीय छात्रों का प्रदर्शन
- Written By: साक्षी सिंह
भारतीय छात्रों के एक समूह ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसाइटी में कश्मीर पर आयोजित एक बहस के विरोध में नारे लगाए और तख्तियां दिखाईं। समूह ने कहा कि इस बहस में आतंकवाद से जुड़ाव रखने वाले वक्ताओं को मंच दिया गया।

ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसाइटी
लंदन: भारतीय छात्रों के एक समूह ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसाइटी में कश्मीर पर आयोजित एक बहस के विरोध में नारे लगाए और तख्तियां दिखाईं। समूह ने कहा कि इस बहस में आतंकवाद से जुड़ाव रखने वाले वक्ताओं को मंच दिया गया।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में गुरुवार शाम को ‘कश्मीर को एक स्वतंत्र प्रदेश के रूप में देखने’ संबंधी एक प्रस्ताव के पक्ष में बोलते हुए जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) से जुड़े जफर खान और ‘वर्ल्ड कश्मीर फ्रीडम मूवमेंट’ से जुड़े मुजम्मिल अयूब ठाकुर ने भी भाषण दिया।
इस साल मार्च में भारत ने आतंकवाद के आरोपी यासीन मलिक की अगुआई वाले जेकेएलएफ पर प्रतिबंध को अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया था। विरोध प्रदर्शनों के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘ऑक्सफोर्ड यूनियन आतंकवाद के साथ खड़ा है’ के नारे लगाए गए। इंडियन ऑक्सफोर्ड यूनियन के सदस्य आदर्श मिश्रा ने बहस के दौरान हस्तक्षेप करते हुए कहा कि जेकेएलएफ एक आतंकी संगठन है।
सम्बंधित ख़बरें
लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर मचा हाहाकार! बिजली गुल होने से पानी की सप्लाई ठप, टॉयलेट्स पर लटके ताले
FIFA: फुटबॉल फैंस का फूटा गुस्सा! फ्रांस से मोरक्को की हार के बाद लंदन में भड़की हिंसा, सड़कों पर भारी बवाल
पाकिस्तान के खिलाफ लंदन में फूटा कश्मीरियों का गुस्सा, ‘PoK की आजादी’ के नारों से गूंजा मिलियन मार्च
लंदन में दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर; 1 की मौत, 50 घायल, चश्मदीद बोला- ऐसा लगा जैसे बम फट गया हो
सामुदायिक संगठन ‘इनसाइट यूके’ द्वारा ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक वीडियो के अनुसार, मिश्रा को यह कहते हुए सुना जा सकता है। मुझे इस मंच पर भरोसा नहीं है और मैंने ऑक्सफोर्ड यूनियन के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है।
मिश्रा ने कहा कि जफर खान और मुजम्मिल अयूब ठाकुर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तान के लिए कठपुतली के तौर पर काम कर रहे। ‘इनसाइट यूके’ विश्वविद्यालय में भारतीय छात्रों के नेतृत्व में प्रदर्शन का समर्थन करने वाले समूहों में से एक है।
इस घटनाक्रम पर टिप्पणी के लिए ऑक्सफोर्ड यूनियन से संपर्क किया गया, लेकिन फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। भारतीय प्रवासी संगठनों ने इस बहस के खिलाफ रैली निकाली, जिसमें ऑक्सफोर्ड हिंदू सोसाइटी भी शामिल थी। ऑक्सफोर्ड यूनियन को कार्यक्रम रद्द करने के लिए एक औपचारिक पत्र भी जारी किया था।
ऑक्सफोर्ड हिंदू सोसाइटी के पत्र में कहा गया। यह ध्यान देने योग्य है कि ये दोनों वक्ता हिंदू विरोधी घृणा फैलाने में शामिल रहे हैं और ऐसे संगठनों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जिनका ब्रिटेन के साथ-साथ भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ घृणा फैलाने से संबंध है।
पत्र में कहा गया कि हिंदू छात्र इस बात से भयभीत और निराश महसूस कर रहे हैं कि ऑक्सफोर्ड यूनियन ने जेकेएलएफ से जुड़े व्यक्ति को आमंत्रित किया है-जिसका हिंदुओं पर हमला करने का रिकॉर्ड है। इनसाइट यूके’ द्वारा ऑक्सफोर्ड यूनियन को लिखे गए पत्र में कहा गया कि कश्मीर क्षेत्र दशकों से आतंकवाद का निशाना रहा है, जिसके कारण हजारों कश्मीरी हिंदुओं को जबरन पलायन करना पड़ा और अनगिनत पीड़ाएं झेलनी पड़ीं।
कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का अभिन्न अंग माना जाता है और इस पर सवाल उठाने वाली कोई भी बहस भारत की संप्रभुता के लिए चुनौती है। ऑक्सफोर्ड यूनियन की स्थापना 1823 में हुई थी। विभिन्न विषयों पर यहां जोरदार बहस होती रही है। (एजेंसी)
Indian students protest against kashmir debate at oxford union society
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 5 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे बुद्धिमान और संस्कारी, जानें कैसा रहेगा आज का जन्मदिन राशिफल
Aug 05, 2026 | 06:15 AMKajol Devgan Birthday: जब DDLJ को बताया था टपोरी! जानिए काजोल से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जो कम ही लोग जानते हैं
Aug 05, 2026 | 06:00 AMEV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Aug 05, 2026 | 06:00 AMFire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














