-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Difference Between H1b Visa And Trump Gold Card Us Citizenship
H-1B वीजा या ट्रंप गोल्ड कार्ड! दोनों में क्या है अंतर…आखिर किससे मिलेगा ज्यादा फायदा?
- Written By: अमन उपाध्याय
Gold Card vs H-IB Visa: ट्रंप ने एक तरफ H-1B वीजा की फीस बढ़ाने का फैसला लिया है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अमेरिका की नागरिकता पाने के लिए "ट्रंप गोल्ड कार्ड" का प्रस्ताव रखा है।

H-1B वीजा या ट्रंप गोल्ड कार्ड! दोनों में क्या है अंतर, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
H-1B visa vs Trump Gold Card: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीज़ा प्रोग्राम को कड़ा करने के साथ एक नया विकल्प ‘ट्रंप गोल्ड कार्ड’ पेश किया है। इस योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति 1 मिलियन डॉलर का व्यक्तिगत निवेश करता है या 2 मिलियन डॉलर की कंपनी स्पॉन्सरशिप लाता है, तो उसे सीधे अमेरिकी नागरिकता मिल सकेगी। ट्रंप ने इसे ग्रीन कार्ड का “हाई-स्पीड रूट” बताया है, जो मौजूदा EB-1 और EB-2 प्रोग्राम की जगह ले सकता है।
ट्रंप का दावा है कि इस योजना से अमेरिका को 100 अरब डॉलर से ज्यादा की आमदनी होगी और साथ ही दुनिया के शीर्ष स्तर के टैलेंट को आकर्षित किया जा सकेगा। हालांकि, अभी यह सिर्फ एक प्रस्ताव है, जिसे अमल में लाने के लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होगी। इसके अलावा, ट्रंप ने एक और योजना ‘ट्रंप प्लेटिनम कार्ड’ का भी प्रस्ताव रखा है। इसमें 5 मिलियन डॉलर का निवेश करने पर विदेशी आय पर टैक्स छूट की सुविधा दी जाएगी।
दोनों में क्या है अंतर?
1. H-1B वीज़ा अमेरिका में सीमित समय के लिए नौकरी या काम करने की अनुमति देता है, जिससे विदेशियों को वहां आने का अवसर मिलता है। दूसरी ओर, ट्रंप गोल्ड कार्ड सीधे अमेरिकी नागरिकता का रास्ता बनेगा।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग स्कूल का प्लेन क्रैश; पायलट समेत 11 लोगों की मौत
‘मौत से नहीं डरती’, वतन वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान; बोलीं- लोकतंत्र बहाल करने के लिए लौटूंगी बांग्लादेश
PM मोदी को सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए क्यों खास है ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड
रूस ने उड़ाए यूक्रेन के 2 MiG-29, फिर जेलेंस्की ने किया ऐसा पलटवार कि मच गया हड़कंप
2. H-1B वीज़ा के लिए बेस फीस 460 डॉलर है, लेकिन अन्य चार्ज मिलाकर लगभग 1 लाख डॉलर तक का अतिरिक्त वार्षिक खर्च आ सकता है। वहीं ट्रंप गोल्ड कार्ड के लिए निवेश (1 या 2 मिलियन डॉलर) के साथ-साथ प्रोसेसिंग फीस भी देनी होगी।
3. H-1B वीज़ा धारक की पत्नी/पति को H-4 वीज़ा मिलता है, जिसमें बच्चे भी शामिल किए जा सकते हैं। जबकि ट्रंप गोल्ड कार्ड की सुविधा पूरे परिवार को एक साथ मिलती है।
4. H-1B वीज़ा का उद्देश्य खासतौर पर टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनियों को दूसरे देशों से टैलेंटेड इंजीनियर और प्रोफेशनल्स को नियुक्त करने की सुविधा देना है। जबकि ट्रंप गोल्ड कार्ड का मकसद विदेशी लोगों और कंपनियों से निवेश आकर्षित करना है और बदले में उन्हें अमेरिका की स्थायी नागरिकता यानी ग्रीन कार्ड उपलब्ध कराना है। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें:- अमेरिका में हड़कंप! टेलिकॉम गड़बड़ी से सैकड़ों उड़ानें रद्द, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
5. H-1B वीज़ा पाने के लिए आवेदक के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और उसे किसी अमेरिकी कंपनी की स्पॉन्सरशिप भी ज़रूरी है। वहीं ट्रंप गोल्ड कार्ड हासिल करने के लिए व्यक्ति को कम से कम 1 मिलियन डॉलर व्यक्तिगत निवेश और 2 मिलियन डॉलर कंपनी निवेश करना होगा।
6. H-1B वीज़ा पहले 3 साल के लिए दिया जाता है और बाद में इसे 3 साल और बढ़ाया जा सकता है। कुल 6 साल पूरे होने के बाद ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई करने का विकल्प मिलता है। दूसरी तरफ, ट्रंप गोल्ड कार्ड खुद एक ग्रीन कार्ड की तरह है, जो सीधे स्थायी निवास देता है।
Difference between h1b visa and trump gold card us citizenship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
Jun 29, 2026 | 12:16 AMAaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार को कर्क सहित इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
Jun 29, 2026 | 12:15 AM‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
Jun 28, 2026 | 11:59 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सपा नेता पवन पांडे का दावा- अखिलेश यादव को पहले मिली थी जानकारी
Jun 28, 2026 | 11:46 PMIND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
Jun 28, 2026 | 11:15 PMGenelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














