जिनपिंग मेरा सम्मान करते हैं...चीन यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ताइवान पर दिया चौंकाने वाला बयान

Trump on China Visit: डोनाल्ड ट्रंप जल्द चीन दौरे पर जाने वाले हैं। ताइवान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ऊर्जा सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर शी जिनपिंग के साथ ऐतिहासिक वार्ता होने की संभावना है।
trump china visit
डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Donald Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही चीन दौरे पर जाने वाले है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पिछले कुछ वक्त से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ था। पिछले कुछ महीनों ने अमेरिका और चीन ईरान युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे मुद्दों पर एक दूसरे को आंख दिखा चुके हैं। इसी बीच ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि दोनों देशों के रिश्ते जल्द ही बेहतर हो जाएंगे।

ट्रंप ने हाल ही में व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी जल्द होने वाली चीन यात्रा में ताइवान और ऊर्जा सुरक्षा सबसे बड़े मुद्दे होंगे। उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने रिश्ते की तारीफ की और कहा कि ताइवान को लेकर तनाव आगे नहीं बढ़ेगा।

चीन के साथ अच्छा काम कर रहा अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा कि उनकी सरकार अब चीन के साथ 'बहुत अच्छा काम' कर रही है। उन्होंने पिछली अमेरिकी सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने चीन को अमेरिका का फायदा उठाने दिया। उन्होंने कहा क‍ि हम बहुत कारोबार कर रहे हैं, लेकिन यह समझदारी वाला कारोबार है। पहले के राष्ट्रपति के समय हमसे कई साल तक फायदा उठाया गया, अब हम चीन के साथ अच्छा काम कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बातचीत के दौरान कई बार शी जिनपिंग की तारीफ की। ट्रंप ने कहा क‍ि मेरे राष्ट्रपति शी के साथ अच्छे रिश्ते हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उम्मीद है कि वो भी मेरा सम्मान करते हैं। ट्रंप ने कहा कि शी हमारी पिछली सरकार का सम्मान नहीं करते थे और उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की भी आलोचना की। ट्रंप ने कहा क‍ि वो (बाइडेन) ठीक से बात भी नहीं कर पाते थे।

होर्मुज स्‍ट्रेट में स्थिरता चाहता है चीन

ट्रंप ने चीन से जुड़ी बातों को पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने वाले तेल की सुरक्षा से भी जोड़ा। उन्होंने दावा किया कि चीन अपनी तेल जरूरत का बड़ा हिस्सा होर्मुज से आने वाले तेल पर निर्भर करता है, इसलिए वह भी क्षेत्र में स्थिरता चाहता है।

ट्रंप ने कहा क‍ि होर्मुज से चीन को अपने तेल का करीब 40 फीसदी मिलता है। वो भी चाहता है कि वहां सब ठीक रहे, वो तनाव नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि ऊर्जा और ईरान आने वाली शिखर वार्ता के मुख्य मुद्दे होंगे।

ताइवान के मुद्दे पर ही हो सकती है बात

पत्रकारों से बातचीत के दैरान ट्रंप ने माना कि, शी जिनपिंग से वार्ता के दौरान ताइवान का मुद्दा भी उठ सकता है।  उन्होंने कहा क‍ि मुझे लगता है कि वह ताइवान का मुद्दा मुझसे ज्यादा उठाएंगे। लेकिन मुझे लगता है सब ठीक रहेगा। ट्रंप ने कहा कि मजबूत अमेरिकी नेतृत्व से ताइवान पर संकट नहीं आएगा। उन्होंने कहा क‍ि अगर आपके पास सही राष्ट्रपति हो, तो मुझे नहीं लगता ऐसा कुछ होगा। उन्होंने कहा कि ताइवान को जापान और क्षेत्र के कई देशों से समर्थन मिलता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com