-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Devastation In Gaza 50 Palestinians Dead Netanyahus Morag Plan Revealed
गाजा में बर्बादी का तांडव! 50 फिलिस्तीनियों की मौत, नेतन्याहू का ‘मोराग प्लान’ आया सामने
- Written By: अमन उपाध्याय
Gaza Morag Corridor: गाजा में इजरायली सेना ने एक व्यापक सैन्य अभियान शुरू किया है, जिसके तहत क्षेत्र को दो हिस्सों में विभाजित करने की कोशिश की जा रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने मोराग कॉरिडोर योजना के..

नेतन्याहू का 'मोराग प्लान' आया सामने, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
तेलअवीव: इजरायली सेना ने गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान को दोबारा शुरू कर दिया है और अब एक लंबी तथा व्यापक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इजरायली सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, सेना दो समानांतर अभियान चलाने वाली है एक उत्तरी गाजा में और दूसरा गाजा के मध्य क्षेत्र में। इस नए अभियान का मुख्य लक्ष्य गाजा को दो हिस्सों में विभाजित करना है।
एक क्षेत्र वह होगा जहां हमास का प्रभाव कम है, जबकि दूसरे क्षेत्र में हमास के आतंकियों की मजबूत पकड़ बनी हुई है। इस रणनीति के जरिए इजरायली सेना गाजा में अपना नियंत्रण और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
इलाकों पर कब्जा करने की तैयारी
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को घोषणा की कि इजरायल गाजा में एक नया सुरक्षा गलियारा बना रहा है, जिसे “मोराग गलियारा” कहा जाएगा। यह गलियारा राफा और खान यूनिस के बीच बनाया जाएगा और इसका नाम एक यहूदी बस्ती के नाम पर रखा गया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने कहा कि देश गाजा पट्टी में अपने सैन्य अभियान का विस्तार कर रहा है, जिससे बड़े इलाकों पर कब्जा किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
China Flood Snakes: चीन में बाढ़ से टूटा फार्म, सड़कों पर तैरने लगे 900 जहरीले सांप, लोग दहशत में
कांगो में इबोला का ‘साइलेंट’ प्रहार: सरकारी आंकड़ों से 4 गुना भयावह हो सकता है संक्रमण, WHO ने जारी की चेतावनी
क्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नेतन्याहू ने यह भी स्पष्ट किया कि इजरायल का लक्ष्य हमास को पूरी तरह परास्त करने के बाद गाजा पट्टी पर सुरक्षा नियंत्रण बनाए रखना है, हालांकि इसकी सटीक रूपरेखा अभी तय नहीं की गई है।
ठिकानों को नष्ट करने के उद्देश्य से अभियान
इजरायल गाजा पट्टी में अपने सैन्य अभियान को व्यापक बना रहा है और बड़े क्षेत्रों पर नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने बुधवार को बताया कि यह अभियान उग्रवादियों और उनके ठिकानों को नष्ट करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस बीच, गाजा पट्टी के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 50 फलस्तीनी मारे गए, जिनमें करीब एक दर्जन बच्चे भी शामिल हैं। काट्ज़ ने अपने बयान में कहा कि इजरायल गाजा के बड़े हिस्से पर कब्जा कर उन्हें अपनी सुरक्षा सीमाओं से जोड़ने की योजना बना रहा है।
Devastation in gaza 50 palestinians dead netanyahus morag plan revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMAnupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
Jul 11, 2026 | 01:44 PMगोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
Jul 11, 2026 | 01:43 PMAIADMK में बड़ी बगावत के संकेत! पलानीस्वामी की बैठक में नेताओं ने खोल दिया मोर्चा, नेतृत्व को दी बड़ी चेतावनी
Jul 11, 2026 | 01:41 PM‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
Jul 11, 2026 | 01:41 PMमुंबई नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड का जुड़वां भाई निक खेमलानी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 01:40 PMAnimesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Jul 11, 2026 | 01:37 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













