- Hindi News »
- World »
- Dalai Lama Sidelined Xi Jinping Meets Panchen Lama Chinas Big Tibet Strategy
दलाई लामा को किया साइडलाइन, पंचेन लामा से जिनपिंग की मुलाकात…तिब्बत में चीन का बड़ा गेम प्लान
बौद्ध धर्म में दलाई लामा के बाद दूसरी सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक शख्सियत माने जाने वाले पंचेन लामा ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान पंचेन लामा ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति अपनी..
- Written By: अमन उपाध्याय

पंचेन लामा से जिनपिंग की मुलाकात, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
बीजिंग: तिब्बती बौद्ध धर्म में दलाई लामा के बाद दूसरी सबसे अहम धार्मिक हस्ती माने जाने वाले पंचेन लामा ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान पंचेन लामा ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनसे तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में जातीय एकता, धार्मिक सौहार्द, स्थिरता, विकास और प्रगति को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। गौरतलब है कि 1995 में चीन ने ग्यालत्सेन नोरबू को दलाई लामा की इच्छा के विरुद्ध 11वें पंचेन लामा के रूप में नियुक्त किया था।
हांगकांग की ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शी जिनपिंग ने उनसे यह भी आग्रह किया कि वे “धर्म के चीनीकरण” को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करें। वर्ष 2012 में सत्ता संभालने के बाद से ही शी जिनपिंग सभी प्रमुख धर्मों जैसे बौद्ध धर्म और इस्लाम को चीनी संस्कृति और कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) की नीतियों के अनुरूप ढालने की नीति अपना रहे हैं, ताकि ये धर्म पार्टी की विचारधारा के तहत संचालित हों।
चीन ने कर दिया है खेला
35 वर्ष के पंचेन लामा को चीन ने 1995 में नियुक्त किया था, जब वे केवल पांच साल के थे। यह नियुक्ति तब हुई थी जब चीन ने गेधुन चोएक्यी न्यिमा को इस पद से हटा दिया था। दरअसल, दलाई लामा ने गेधुन चोएक्यी न्यिमा को 11वें पंचेन लामा के रूप में नियुक्ति दी थी। चीन ने अब तक यह नहीं बताया कि उस पांच साल के बच्चे गेधुन चोएक्यी न्यिमा का क्या हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
जर्मनी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत को दिया पूरा समर्थन, पहलगाम हमले पर जताई गहरी चिंता
उत्तराधिकारी के चयन को लेकर तनाव
दलाई लामा का अगले महीने 90वां जन्मदिन है और इससे पहले शी जिनपिंग ने पंचेन लामा से मुलाकात की है। दलाई लामा ने हाल ही में संकेत दिया था कि वे अपने उत्तराधिकारी चुनने की अपनी पसंदीदा प्रक्रिया को सामने ला सकते हैं। चीन का कहना है कि दलाई लामा के किसी भी उत्तराधिकारी को उसकी आधिकारिक मंजूरी लेनी होगी। पंचेन लामा, जो अरुणाचल प्रदेश की सीमा के नजदीक तिब्बत के शिगात्से शहर में रहते हैं, उनको कथित तौर पर चीन दलाई लामा का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी कर रहा है।
Dalai lama sidelined xi jinping meets panchen lama chinas big tibet strategy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














