- Hindi News »
- World »
- Chinese Military Turmoil Xi Jinping Removes Navy Chief Top Scientist
बगावत की आंच में झुलसी चीनी सेना, जिनपिंग ने नौसेना प्रमुख और वैज्ञानिक को हटाया
- Written By: अमन उपाध्याय
चीन की सेना में बड़े पैमाने पर विद्रोह हुआ है, जिससे वहां हड़कंप मच गया है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग लगातार कई सैन्य अधिकारियों को उनके पदों से हटा रहे हैं। इसी मामले में अब उन्होंने नौसेना प्रमुख और...

शी जिनपिंग, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
बीजिंगः चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नौसेना प्रमुख और एक वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक को शीर्ष पद से हटा दिया है। यह जानकारी चीन की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सामने आई है। इस कार्रवाई के तहत चीनी नौसेना के प्रमुख स्टाफ अधिकारी, वाइस एडमिरल ली हानजुन और परमाणु वैज्ञानिक डॉ. लियू शिपेंग को राष्ट्रीय जनता कांग्रेस (NPC) से हटा दिया गया है।
यह कार्रवाई चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) और रक्षा क्षेत्र में चल रहे सख्त अनुशासनात्मक अभियान का एक हिस्सा समझी जा रही है। इससे पहले भी PLA के कई वरिष्ठ अधिकारियों को अनुशासन भंग करने के आरोपों के आधार पर उनके पदों से हटाया जा चुका है।
आर्मी के वरिष्ठ जनरल को भी हटाया गया
NPC की स्थायी समिति ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि नौसेना प्रतिनिधि समूह ने ली हानजुन को 14वीं राष्ट्रीय जन कांग्रेस के प्रतिनिधि पद से हटाने का फैसला किया है। वहीं, गांसू प्रांत की पीपुल्स कांग्रेस ने डॉ. लियू शिपेंग को NPC के उप-प्रतिनिधि पद से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई को चीनी नेतृत्व की सेना और रक्षा शोध संस्थानों में अनुशासन बनाए रखने की कड़ी नीति के तहत देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Virginia Accident: अमेरिका के वर्जीनिया में बस की 6 कारों से भयंकर टक्कर, 5 की मौत और 37 घायल
Suicide Packages: कनाडा के शख्स ने 40 देशों में भेजे सुसाइड पैकेज, सैकड़ों लोगों की मौत पर कबूला गुनाह
मलेशिया में सियासी घमासान: गठबंधन में तनाव के बीच पीएम अनवर इब्राहिम जल्द करा सकते हैं आम चुनाव
Iran Peace Deal: ईरान और अमेरिका में ईगो की जंग; एक-दूसरे के पहले कदम के इंतजार में लटकी पीस डील
चीन की सर्वोच्च सैन्य कमान, केंद्रीय सैन्य आयोग (CMC), से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के वरिष्ठ जनरल मियाओ हुआ को भी हटा दिया गया है। मियाओ हुआ PLA में राजनीतिक शिक्षा और विचारधारा संबंधी मामलों की देखरेख करते थे। CMC का नेतृत्व चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करते हैं।
2 शादी, 3 गर्लफ्रेंड और 13 बच्चे, 54 वर्षीय बिलिनेयर मस्क की अनटोल्ट स्टोरी
हो सकती है गंभीर कार्रवाई
NPC की सदस्यता से ली शंगऔर लियू याओजुन को हटाए जाने के बाद अब माना जा रहा है कि उनके खिलाफ गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। चीन आमतौर पर अपनी सेना में होने वाली आंतरिक जांच या सजा के बारे में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं करता, लेकिन NPC की आधिकारिक घोषणाओं को इन कार्रवाइयों का संकेत माना जाता है। इन निष्कासन और पद से हटाने की कार्रवाइयों से यह संकेत मिलता है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीन की सेना और रक्षा तंत्र में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Chinese military turmoil xi jinping removes navy chief top scientist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली में स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि, महिला स्वास्थ्य को नई दिशा; एक दिन में 27 सफल सर्जरी
May 30, 2026 | 10:38 AMनासिक सिटी लिंक बस सेवा पर ईंधन महंगाई की मार, बढ़ सकते हैं टिकट दर, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर
May 30, 2026 | 10:34 AMSIR हमारी जिंदगी और मौत का मसला! तेलंगाना में ओवैसी ने जनता से की अपील, बोले- देश में हमारी पहली पार्टी…
May 30, 2026 | 10:32 AM95% अपराधी यादव समाज से होते हैं… ओपी राजभर का अखिलेश पर भीषण हमला, सपा को बताया कौरवों की सभा
May 30, 2026 | 10:25 AMOdisha SIR: ओडिशा में ‘मिशन SIR’ शुरू, 45,000 से ज्यादा BLO तैनात, निर्वाचन अधिकारी ने बताया पूरा प्लान
May 30, 2026 | 10:25 AMVirginia Accident: अमेरिका के वर्जीनिया में बस की 6 कारों से भयंकर टक्कर, 5 की मौत और 37 घायल
May 30, 2026 | 10:25 AMसुप्रीम कोर्ट पहुंचा लीलावती ट्रस्ट मामला, वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर जारी हुआ नोटिस
May 30, 2026 | 10:25 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM













