- Hindi News »
- World »
- Bodies Of Both Indians Killed In Drone Attack On Oil Tankers In Uae Will Reach Punjab Today
यूएई में तेल टैंकरों पर ड्रोन अटैक में मारे गए दोनों भारतीयों के शव आज पहुंचेंगे पंजाब
- Written By: आसिफ सईद

प्रतीकात्मक तस्वीर
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (United (यूएई) (UAE) में भारत (India) के राजदूत संजय सुधीर ने कहा कि अबू धाबी (Abu Dhabi) में सोमवार को हुए ड्रोन हमले (Drone Attack) में मारे गए दो भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर शुक्रवार को पंजाब पहुंचेंगे। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में 17 जनवरी को विस्फोट ‘‘छोटी-छोटी उड़ने वाली वस्तुओं” (संभवत: ड्रोन) के तीन पेट्रोलियम टैंकर पर गिरने से हुए थे, जिनमें दो भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए थे। ये सभी अबू धाबी नेशनल ऑयल कम्पनी (एडीएनओसी) के कर्मचारी थे।
यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने कहा कि यूएई की राजधानी में भारतीय मिशन ने दोनों भारतीयों के शव को भारत भेजने से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सुधीर ने ट्वीट किया था, ‘‘ शव कल सुबह (शुक्रवार को) अमृतसर पहुंच जाएंगे। यूएई सरकार और एडीएनओसी के सहयोग की हम अत्यधिक सराहना करते हैं। स्थानीय समर्थन के लिए पंजाब सरकार के साथ सम्पर्क में हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
हिंद महासागर में अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन, वेनेजुएला से भागे तेल टैंकर ‘बर्था’ को दबोचा
सऊदी-UAE में आई बड़ी दरार! क्राउन प्रिंस ने ‘स्पाई शेख’ को चेताया, कहा- सूडान और यमन में दखल बर्दाश्त नहीं
T20 World Cup 2026: 40 गेंदें पहले जीती साउथ अफ्रीका, यूएई को 6 विकेट से हराया; शान से पहुंची सुपर-8 में
समंदर में तेल का ‘काला साम्राज्य’! मुंबई तट पर पकड़े गए 3 संदिग्ध ऑयल टैंकर, क्या ईरान से है इनका कनेक्शन?
दोनों भारतीयों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने बुधवार को सुरक्षा परिषद में पश्चिम एशिया पर बहस के दौरान कहा था कि वह अबू धाबी में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत यूएई के साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा कि भारत इस आतंकवादी हमले की परिषद द्वारा स्पष्ट निंदा के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह जरूरी है कि परिषद आतंकवाद के ऐसे जघन्य कृत्यों के खिलाफ स्पष्ट संकेत भेजने के लिए एकजुट हो।”
Bodies of both indians killed in drone attack on oil tankers in uae will reach punjab today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा के 14 गांवों में जलापूर्ति ठप, 5 दिन से पानी बंद, पेयजल के लिए भटक रहे नागरिक; पाइपलाइन मरम्मत जारी
Feb 25, 2026 | 11:45 AMदिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, ‘कसाई’ बने पति ने पत्नी और 3 मासूम बेटियों का रेता गला, वारदात के बाद फरार
Feb 25, 2026 | 11:39 AMराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नागपुर दौरा, ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव; घर से निकलने से पहले पढ़ें ये एडवाइजरी
Feb 25, 2026 | 11:36 AMखतरनाक है बेजुबानों का ये प्यार! आखिर क्या है Sepsis इंफेक्शन जो खून को बना देता है जहर
Feb 25, 2026 | 11:34 AMइधर PM मोदी हुए इजरायल के लिए रवाना…उधर लैंड हुई कई अमेरिकी F-22 फाइटर जेट, ईरान में क्या है होने वाला?
Feb 25, 2026 | 11:33 AMBMC बजट 2026-27: कोस्टल रोड और जीएमएलआर को मिलेगा भारी फंड, एफडी की राशि में आ सकती है कमी
Feb 25, 2026 | 11:29 AMBMC की बड़ी कार्रवाई, 378 करोड़ बकाया पर 12 संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू
Feb 25, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














