-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Name Numerology Name Spelling Change Impact On Life
क्या नाम की स्पेलिंग बदलने से बदल सकती है किस्मत? सेलिब्रिटीज भी कर चुके हैं बदलाव; जानिए Name Numerology
- Written By: रीता राय सागर
Name Spelling Change: बड़े पर्दे के कई सितारे अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव कर चुके हैं, क्या यह केवल फैशन है या फिर इससे जीवन में कोई बदलाव आता है। आइए जानते हैं क्या है नेम न्यूमरोलॉजी का साइंस।

न्यूमरोलॉजी (फोटो.AI)
Name Numerology Impact On Life: अंक ज्योतिष में जितना मूलांक और भाग्यांक महत्वपूर्ण होता है, उतना ही व्यक्ति का नाम और नाम की स्पेलिंग भी महत्वपूर्ण होता है। यदि नाम की शुरूआत शुभ अक्षर से हो तो अच्छा रहता है।
व्यक्ति के जीवन में उसके नाम का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यदि आपके मूलांक और भाग्यांक से आपके नाम का मैच नहीं होता है, तो व्यक्ति का जीवन असंतुलित हो सकता है। जब नाम, भाग्यांक और मूलांक एक दूसरे को सहयोग करते हैं, तो व्यक्ति जीवन में तेजी से उन्नति करता है और सफलता के नए आयाम तक पहुंचता है।
बॉलीवुड के कई सितारें ऐसे हैं जिन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग अलग रखी है। किसी एक लेटर को जोड़ लेना या हटा देना। इन सितारों में अजय देवगन, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और तृप्ति डिमरी जैसे कई नाम शामिल हैं। अजय देवगन ने अपने सरनेम से a हटा दिया है, तो तृप्ति डिमरी ने अपने नाम में एक i को जोड़ लिया है। लेकिन ऐसा क्यों?
सम्बंधित ख़बरें
भारत के 8 सबसे अमीर साधु-संत कौन हैं? आश्रम, ट्रस्ट, सामाजिक कार्य और प्रभाव की पूरी कहानी
Bhagwad Gita: मॉर्डन जमाने में भी सार्थक है भगवद् गीता की ये सीख, आज भी जीवन को सही राह दिखाती है
Gauri Vrat 2026: अखंड सौभाग्य के लिए खास माना जाता है यह व्रत, जानें व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त
Grah Gochar: सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, बुध होंगे मार्गी, जानें सप्ताह के बड़े ज्योतिषीय बदलाव
कैसे काम करता है अंक ज्योतिष
न्यूमरोलॉजी में हर अक्षर को एक संख्या से जोड़ा जाता है और इन संख्याओं का जोड़ व्यक्ति की एनर्जी प्रोफाइल बनाता है। माना जाता है कि जब नाम की संख्या व्यक्ति के जन्मांक या भाग्यांक से मेल खाती है, तो जीवन में संतुलन बना रहता है। यह संतुलन करियर में सफलता, आर्थिक स्थिरता और पहचान दिलाता है।
न्यूमरोलॉजी (फोटो.सोशल मीडिया)
नाम एक ऐसा शब्द, जिसे आप जीवन में हजारों बार लिखते, बोलते और सुनते हैं।दिलचस्प बात यह है कि कई लोग नाम में मामूली बदलाव-जैसे एक अक्षर जोड़ना या हटाना-करके सकारात्मक बदलाव महसूस करने का दावा करते हैं। न्यूमरोलॉजिस्ट इसे वाइब्रेशन शिफ्ट कहते हैं, यानी नाम की ऊर्जा का बेहतर दिशा में बदलना।
नाम के अक्षर की ऊर्जा का महत्व
अंक ज्योतिष के अनुसार नाम का हर अक्षर जीवन में एक विशेष ऊर्जा और वाइब्रेशन देता है। नाम में एक अक्षर का बदलाव नाम की कुल संख्या को बदल देती है, जिससे व्यक्ति की एनर्जी प्रोफाइल प्रभावित होती है। हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन अंक ज्योतिष में इसे प्रभावशाली माना जाता है।
नाम और जन्मतिथि
न्यूमरोलॉजी में व्यक्ति का नाम, जन्म की तारीख और भाग्य अंक के बीच तालमेल होना चाहिए। यदि इन तीनों में सामंजस्य बना रहता है, तो जीवन में संतुलन और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
नाम का नंबर, जन्म तिथि और डेसटिनी नंबर क्या है
- नाम का नंबर- नाम के अक्षरों के आधार पर निकाला गया अंक।
- जन्म तिथि- जन्म की तारीख ।
- डेसटिनी नंबर- पूरी जन्मतिथि (दिन, माह, साल) के योग से निकाला गया अंक।
वैवाहिक जीवन पर असर
अंक ज्योतिष में नाम की सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव व्यक्ति के व्यवहार और उसके सरल संवाद पर भी पड़ती है और इसका सीधा असर हमारे जीवन के रिश्तों व वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है। हालांकि, किसी भी रिश्ते की मजबूती आपसी विश्वास, सम्मान और समझ पर निर्भर करती है।
न्यूमरोलॉजी (फोटो.सोशल मीडिया)
बच्चों के नाम में न्यूमरोलॉजी का महत्व
आज भी कई परिवारों में बच्चे का नाम रखते समय राशि, नक्षत्र और न्यूमरोलॉजी को ध्यान में रखा जाता हैं। हालांकि, यह पूरी तरह व्यक्तिगत निर्णय होता है। बच्चों के जन्म के बाद नाम का चुनाव करते समय उसका उच्चारण, उसका अर्थ और उसका महत्व मायने रखता है।
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले रखें? जानिए सप्ताह के 7 दिनों के शुभ उपाय
किन सेलिब्रिटीज ने बदली अपने नाम की स्पेलिंग
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनके नाम की स्पेलिंग बदलने की चर्चा होती रही है। इनमें अजय देवगन, तृप्ति डिमरी, आयुष्मान खुराना व करिश्मा कपूर समेत कई नाम शामिल हैं।
- Ajay Devgn (Ajay Devgan – Ajay Devgn)
- Rani Mukerji (Rani Mukherjee – Rani Mukerji)
- Karisma Kapoor (Karishma Kapoor – Karisma Kapoor)
- Ekta Kapoor (Ekta Kapoor – Ektaa Kapoor)
- Tusshar Kapoor (Tushar – Tusshar)
- Suniel Shetty (Sunil – Suniel)
- Vivek Oberoi (Viveik – Vivek)
- Kamaal R. Khan (Kamal – Kamaal)
- Riteish Deshmukh (Ritesh – Riteish)
- Ayushmann Khurrana (Ayushman – Ayushmann)
इन सेलिब्रिटीज के नाम में किए गए बदलाव को हमेशा नेम न्यूमरोलॉजी सो जोड़कर देखा गया है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि इनकी सफलता के पीछे नाम की स्पेलिंग में किए गए बदलाव कारण हैं। इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, प्रतिभा, सही अवसर और लगातार किया गया काम भी है।
Name numerology name spelling change impact on life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
न्यूयॉर्क में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? मेयर जोहरान ममदानी ने बताया कानूनी मास्टरप्लान, मची अंतरराष्ट्रीय हलचल
Jul 19, 2026 | 12:07 PMमालाड में पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, तलवार लेकर पहुंचे युवक को किया गिरफ्तार
Jul 19, 2026 | 12:03 PMमुरैना में युवक का अपहरण: मारपीट के बाद कार में ले गए बदमाश, मोबाइल से परिजनों को भेज रहे फिरौती के मैसेज
Jul 19, 2026 | 12:03 PMIran US Conflict: शांति समझौते का उल्लंघन, खामेनेई बोले- ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं
Jul 19, 2026 | 11:56 AMनागपुर मनपा की बड़ी विफलता: विजनरी प्रोजेक्ट के नाम पर 16.41 करोड़ स्वाहा, बदहाली का शिकार हुई हेल्दी स्ट्रीट
Jul 19, 2026 | 11:55 AM39 साल के मेसी vs 19 साल के यामाल, FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में इतिहास बनाम भविष्य की जंग; किसका होगा आखिरी वार?
Jul 19, 2026 | 11:54 AM‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AMवीडियो गैलरी

कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM














