

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कहानी दिलचस्प मोड़ लेने वाली हैं। हाल ही में अरमान के एक्सीडेंट के बाद अरमान और अभिरा की घर वापसी होते हुए देखा जा चुका है।
अरमान और अभिरा की कोठारी हाउस में एंट्री से जहां सभी घरवाले खुश है, तो वहीं अरमान का फूफा संजय दोनों को अपनाने के लिए भी तैयार नहीं है। आने वाले एपिसोड्स में संजय और अरमान-अभिरा के बीच में जबरदस्त टशन देखने के लिए मिल सकता है।
इस समय शो में देखा जा सकता है कि संजय केस हार गया है और इस हार का पूरा ठीकरा वो चाचीसा के सिर पर मंढ़ देता है। इस दौरान परिवार वालों को चाची के बीमार होने का पता चलेगा। इसके अलावा अभिरा का भी संजय पर शक गहराते जा रहा है कि वो कुछ तो झोल कर रहा है। दूसरी ओर अपनी बीमारी से खड़े हुए अरमान ने अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। अरमान के इस फैसले से संजय के लिए मुश्किलें खड़ी होने वाली है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपकमिंग एपिसोड में संजय की चोरी पकड़ी जाएगी। अभिरा को इस बात की भनक लग जाएगी कि संजय ने अपनी हार के कारण को छिपाने के लिए फाइल छुपा दी थी। इस बात के सामने आते ही संजय चौंक जाता है। इसके बावजूद वो अभिरा को सच नहीं बताएगा। अब संजय के हाथों से एक एक कर उसके क्लाइंट्स हाथों से छूट जाएगे। जिसके कारण संजय आगबबूला हो जाएगा। जिसके बाद संजय दावा करता है कि वो अपने बिजनेस को हर हाल में बचाएगा। जिसके लिए वो कावेरी से मदद मांगने के लिए तैयार हो जाता है।
जब संजय कावेरी से मदद मांगने के लिए जाएगा, तो वो उसे मदद करने से मना कर देगी। हालांकि वो बाद में मीटिंग में जाने के लिए मान जाती है। इस मीटिंग में अरमान-अभिरा पहले से ही मौजूद होंगे। मीटिंग में अरमान और अभिरा की मौजूदगी से संजय परेशान हो जाएगा। सभी को मीटिंग में अरमान और अभिरा का काम संजय से ज्यादा पसंद आएगा। जिसके बाद संजय के सारे क्लाइंट्स उसके हाथ से फिसल जाएंगे।
संजय अपनी इस बुरे हालात के सुधारने के बाद फिर से एक बार कावेरी के पास मदद की भीख मांगने पहुंच जाएगा। हालांकि इस बार कावेरी उसको कोई भाव नहीं देने वाली है। जिसके बाद संजय खुद ही अपने घर में अकेला पड़ जाएगा। वहीं पोद्दार फर्म की जिम्मेदारी मिलने के बाद अरमान और अभिरा संजय को तेवर दिखाते हुए नजर आएंगे। हालांकि ऐसा करना अरमान और अभिरा के लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है।