- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Hindu Killed Mymensingh Bajendra Biswas Noman Miya Shotgun Attack
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या; फैक्ट्री के अंदर शॉटगन से ली जान, कटघरे में यूनुस सरकार
Bangladesh Hindu Killing: बांग्लादेश के मैमनसिंह में एक कपड़ा फैक्ट्री में 42 वर्षीय हिंदू व्यक्ति बजेंद्र बिसवास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दीपू दास के बाद यह तीसरी बड़ी वारदात है।
- Written By: अमन उपाध्याय

बजेंद्र बिस्वास, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Bangladesh News In Hindi: बांग्लादेश के मैमनसिंह से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कपड़ा फैक्ट्री के भीतर हुई हिंसक झड़प में 42 वर्षीय बजेंद्र बिसवास की सरेआम हत्या कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री परिसर में भीड़ के सामने ही जमकर मारपीट हुई, जिसके दौरान 22 साल के नोमन मियां नामक युवक ने बजेंद्र बिसवास पर शॉटगन तान दी और फायर कर दिया। इस हमले में बजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नोमन मियां को गिरफ्तार कर लिया है।
कौन थे बजेंद्र बिसवास?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक बजेंद्र बिसवास गांव की रक्षा करने वाले एक पैरामिलिट्री ग्रुप (ग्राम रक्षा दल) का हिस्सा थे। उनकी इस तरह सरेआम हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
हिंदुओं पर हमलों का सिलसिला जारी
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं को निशाना बनाए जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले मैमनसिंह की ही एक फैक्ट्री से दीपू चंद्र दास को भीड़ घसीटते हुए सड़कों पर ले गई थी और पीट-पीट कर मार डाला था। मानवता को शर्मसार करने वाली उस घटना में दीपू के शव को पेड़ से बांधकर चौराहे पर आग लगा दी गई थी। दीपू के बाद अमृत मंडल की भी भरे बाजार में भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।
यूनुस सरकार पर गंभीर प्रश्न
इन हत्याओं के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। अमृत मंडल की हत्या के मामले में सरकार ने इसे सांप्रदायिक हिंसा मानने के बजाय पीड़ित को ही ‘उगाही करने वाला अपराधी’ बताकर पल्ला झाड़ लिया था। सरकार का दावा था कि वह व्यक्ति लोगों को परेशान कर रहा था इसलिए भीड़ ने उसे मारा।
यह भी पढ़ें:- श्रीलंका ने फिर दिखाई दादागिरी; तीन और भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, रामेश्वरम में बढ़ा तनाव
अब बजेंद्र बिसवास की हत्या के बाद एक बार फिर दुनिया की नजरें यूनुस सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। क्या इस बार भी सरकार किसी बहानेबाजी का सहारा लेगी या पीड़ितों को न्याय मिलेगा? मैमनसिंह में हुई इस घटना ने साफ कर दिया है कि वहां अल्पसंख्यकों के लिए स्थितियां कितनी भयावह हो चुकी हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दुनिया भर के कई नेताओं ने इन घटनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
Bangladesh hindu killed mymensingh bajendra biswas noman miya shotgun attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














