-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Australia To Formally Recognize Palestine In September Pm Albanese Announces
ऑस्ट्रेलिया सितंबर में देगा फिलिस्तीन को औपचारिक मान्यता, पीएम अल्बानीज ने किया ऐलान
- Written By: अमन उपाध्याय
Israel Gaza War: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने बताया है कि उनका देश सितंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीनी राज्य को आधिकारिक रूप से मान्यता देगा।

पीएम अल्बानीज, फोटो ( सो, सोशल मीडिया)
Australia Recognizes Palestinian State: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने घोषणा की है कि उनका देश सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीनी राज्य को औपचारिक रूप से मान्यता देगा। यह फैसला दो हफ्ते पहले उनके उस बयान के विपरीत है, जिसमें उन्होंने कहा था कि फिलहाल ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे।
कैबिनेट बैठक के बाद अल्बानीज ने कहा कि फिलिस्तीनी प्राधिकरण की प्रतिबद्धताओं के आधार पर वे फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों को मान्यता देंगे। उन्होंने बताया कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर शांति स्थापित करने के प्रयास का हिस्सा है।
अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अवहेलना करने का आरोप
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हमास को किसी भी नए फिलिस्तीनी राज्य में स्थान नहीं दिया जाएगा। यह फैसला मध्य पूर्व में स्थायी शांति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री ने इजरायल पर गाजा में मानवाधिकारों का उल्लंघन करने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अवहेलना करने का आरोप लगाया। उन्होंने गाजा की स्थिति को दुनिया की सबसे भयानक परिस्थितियों से भी कहीं अधिक खराब बताया।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
शेख हसीना के एक ऐलान से बांग्लादेश में हड़कंप, सरकार ने मीडिया के लिए जारी किया फरमान, कहा- होगी कार्रवाई
ईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
शांति और सुरक्षा अधिकार को मान्यता
प्रधानमंत्री ने बताया कि फिलिस्तीनी प्राधिकरण ने कुछ महत्वपूर्ण प्रतिबद्धताएं दी हैं, जिनके आधार पर निर्णय लिया गया है। इनमें हमास को सरकार से अलग रखना, गाजा का निरस्त्रीकरण करना और 2006 के बाद लंबित चुनाव करवाना शामिल है। साथ ही, फिलिस्तीनी प्राधिकरण ने इजरायल के शांति और सुरक्षा अधिकार को मान्यता देने, हिंसा को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय निगरानी सुनिश्चित करने, और आतंकवादियों के परिवारों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता (जिसे ‘हत्या के लिए भुगतान’ कहा जाता है) बंद करने का भी भरोसा दिया है।
मध्य पूर्व में हिंसा के चक्र को तोड़ना
अल्बानीज का मानना है कि मध्य पूर्व में हिंसा के चक्र को तोड़ना और गाजा में हो रहे संघर्ष, कष्ट और भूखमरी को खत्म करने का सबसे कारगर तरीका यही है। उन्होंने पिछले दो हफ्तों में ब्रिटेन, फ्रांस, न्यूजीलैंड, जापान, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फिलिस्तीनी नेतृत्व महमूद अब्बास से इस विषय पर बातचीत की। नेतन्याहू के साथ उनकी बातचीत शिष्ट और लंबी रही, लेकिन उन्होंने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री के तर्क पुराने हैं।
यह भी पढे़ें:- ‘भारत मर्सिडीज, हम कबाड़ से भरा डंपिंग ट्रक…’ मुनीर ने दुनिया के सामने पाकिस्तान की कराई फजीहत
इससे पहले, नेतन्याहू ने कुछ यूरोपीय देशों की इस पहल की कड़ी आलोचना करते हुए इसे “बेतुका” और “शर्मनाक” बताया था। वहीं, अल्बानीज सरकार ने हाल ही में गाजा पर इजरायल के नए सैन्य हमलों की योजना की भी निंदा की है। ऑस्ट्रेलिया से पहले यूके, फ्रांस और कनाडा जैसे देशों ने भी फिलीस्तीन के समर्थन में अपनी राय व्यक्त की है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Australia to formally recognize palestine in september pm albanese announces
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM













