-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Attack On Gurudwara Khalistanis Target Sacred Site Vancouver
गुरुद्वारे पर हमला! खालिस्तानियों ने वैंकूवर में पवित्र स्थल को बनाया निशाना, दीवारों पर लिखा “खालिस्तान जिंदाबाद”
- Written By: अमन उपाध्याय
Khalistani Vandalised Gurdwara: खालिस्तानी आतंकवादियों ने शनिवार रात कनाडा के एक गुरुद्वारे में हिंसा फैलाते हुए जमकर तोड़फोड़ की और गुरुद्वारे की दीवारों को नुकसान पहुँचाया। गुरुद्वारा सोसाइटी के अनुसार, खालिस्तान..

खालिस्तानियों ने वैंकूवर में पवित्र स्थल को बनाया निशाना, फोटो (सो, सोशल मीडिया)
वैंकूवर: खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने इस बार गुरुद्वारे को भी नहीं छोड़ा। कनाडा के वैंकूवर स्थित एक गुरुद्वारे में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और दीवारों पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिख दिए। भारत विरोधी खालिस्तानी तत्वों की यह हरकत पहली बार नहीं है, इससे पहले भी वे मंदिरों और भारतीय दूतावासों को अपना निशाना बना चुके हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, इस बार कनाडा के वैंकूवर स्थित एक गुरुद्वारे में खालिस्तान समर्थक तत्वों ने तोड़फोड़ की और दीवारों पर भित्तिचित्र बना दिए। खालसा दीवान सोसाइटी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि खालिस्तान का समर्थन करने वाले सिख अलगाववादियों के एक छोटे समूह ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ जैसे उकसाऊ और विभाजनकारी नारे लिखकर गुरुद्वारे की पवित्र दीवारों को अपवित्र किया। बताया जा रहा है कि ये उपद्रव रात के समय किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधन का बयान
यह घटना कनाडा के वैंकूवर स्थित खालसा दीवान सोसाइटी (केडीएस) गुरुद्वारे में घटी, जिसे आमतौर पर रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा कहा जाता है। गुरुद्वारा प्रशासन द्वारा साझा की गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि गुरुद्वारे की पार्किंग के आसपास की दीवारों पर “खालिस्तान” शब्द स्प्रे-पेंट से लिखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
घटना के बाद एक बयान में केडीएस ने बताया कि खालिस्तान का समर्थन करने वाले सिख अलगाववादियों के एक छोटे से समूह ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ जैसे भड़काऊ नारे लगाकर हमारी पवित्र दीवारों की बेअदबी की। आगे कहा गया कि यह हमारे समुदाय के लिए बेहद दुखद क्षण है, खासकर तब जब हम खालसा साजना दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन पर एकजुट होकर सिखों की ताकत, एकता और दृढ़ता का उत्सव मना रहे थे।
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पवित्र दीवारों को किया अपवित्र
कनाडाई मीडिया के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह हुई और वैंकूवर पुलिस विभाग इसकी जांच कर रहा है। इसी दिन सरे शहर में विश्व की सबसे बड़ी वैसाखी परेड का आयोजन भी हुआ था। खालसा दीवान सोसाइटी ने खालिस्तान समर्थक संगठनों को इस परेड में भाग लेने की अनुमति नहीं दी थी।
बाद में जारी एक बयान में केडीएस ने कहा कि “सिख अलगाववादियों के एक छोटे से समूह ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ जैसे विभाजनकारी नारे लगाकर हमारी पवित्र दीवारों को अपवित्र किया है।” उल्लेखनीय है कि रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा की स्थापना वर्ष 1906 में हुई थी।
Attack on gurudwara khalistanis target sacred site vancouver
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














