- Hindi News »
- World »
- America Starts Lawsuit In Case Of Hamas Attack On Israel In October 2023
अमेरिका ने हमास पर कसा शिकंजा, अक्टूबर 2023 में इसराइल पर हमले के मामले में चलाया मुकदमा
अमेरिका ने हमास पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। अक्टूबर 2023 में हमास के इसराइल पर हमले के मामले में अमेरिका ने मुकदमा शुरू किया। मामले में हमास नेता याह्या सिनवार और अन्य आतंकियों के खिलाफ आपराधिक आरोप तय किए हैं।
- Written By: साक्षी सिंह

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
वाशिंगटन: अमेरिका ने हमास पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। अक्टूबर 2023 में हमास के इसराइल पर हमले के मामले में अमेरिका ने मुकदमा शुरू किया। मामले में हमास नेता याह्या सिनवार और अन्य आतंकियों के खिलाफ आपराधिक आरोप तय किए हैं। न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में दायर आपराधिक शिकायत में एक विदेशी आतंकवादी संगठन को सहायता प्रदान करने की साजिश रचने का आरोप शामिल हैं।
अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने एक वीडियो जारी करके कहा कि आज जो आरोप उजागर किए गए हैं वे हमास की गतिविधियों को लक्षित करने के हमारे प्रयास का एक हिस्सा मात्र हैं। ये हमारी अंतिम कार्रवाई नहीं होंगी।
ये भी पढ़ें:-पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे सिंगापुर, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का उद्देश्य
सम्बंधित ख़बरें
DC Mayor Election: वॉशिंगटन मेयर चुनाव में भारतीय मूल की रिनी संपत को मिला AHC का बहुत भारी समर्थन
SACRED Act: अमेरिका में हिंदू मंदिरों और पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए नया बिल पेश
गोलीबारी से पहले एंकर ने मेलानिया को कहा था विधवा… टिप्पणी पर भड़की फर्स्ट लेडी, ट्रंप ने भी जमकर लगाई क्लास
नवभारत विशेष: ट्रंप पर हमला अमेरिकी दादागिरी पर पलटवार, क्या अब टूट रहा है जनता का सब्र?
हमास प्रमुख इस्माइल हनिया की ईरान में हत्या के बाद सिनवार को हमास का प्रमुख नियुक्त किया गया। माना जाता है कि उसने पिछले 10 महीनों में से ज्यादा समय गाजा में, सुरंगों में बिताया है और यह स्पष्ट नहीं है कि उसका बाहरी दुनिया से संपर्क है या नहीं। अन्य आरोपियों में हनिया, गाजा में हमास की सशस्त्र शाखा का उप नेता मारवां इस्सा, खालिद मशाल, मोहम्मद अल-मसरी और अली बराका शामिल हैं।
अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि वो हमास के छह नेताओं पर सात आरोप लगाया जा रहा है, जिसमें अमेरिकी नागरिकों की हत्या, चरमपंथ को वित्तीय मदद देने की साजिश रचने और सामूहिक जनसंहार के हथियारों के इस्तेमाल का आरोप शामिल है। सात अक्तूबर के हमले के लिए जिम्मेदार प्रमुख लोगों को जवाबदेह ठहराने का यह अमेरिकी कानून एजेंसियों की ओर से पहला प्रयास है।
इस आपराधिक शिकायत में हमास की ओर से दशकों तक किए गए कथित हमलों और इसके साथ ही एक साल पहले दक्षिणी इसराइल पर अभूतपूर्व हमले को भी शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें:-US News: टेक्सास में भीषण हादसा, चार भारतीय जिंदा जले, कई घायल
America starts lawsuit in case of hamas attack on israel in october 2023
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जामिया मिलिया इस्लामिया में फिर बवाल…RSS के युवा कुंभ का क्यों हो रहा विरोध? छावनी में तब्दील हुआ कैंपस
Apr 28, 2026 | 01:38 PMशरद पवार डिनर डिप्लोमेसी; सियासी कड़वाहट के बीच मोदी बाग में इकट्ठा होगा पूरा परिवार, सुनेत्रा भी होंगी शामिल!
Apr 28, 2026 | 01:36 PMQinzhou Heavy Rain: चीन के किनझोऊ में भारी बारिश से आई भयानक बाढ़, हजारों कारें जलमग्न
Apr 28, 2026 | 01:34 PMहिंदू होने की वजह से बची कारण बची काश पटेल की जान! हिट लिस्ट में नहीं था नाम, मैनीफेस्टो से खुला राज
Apr 28, 2026 | 01:34 PMअब नहीं चलेगा WhatsApp, 8 सितंबर से इन पुराने फोन पर बंद होगी सेवा, कहीं आपका मोबाइल तो नहीं लिस्ट में?
Apr 28, 2026 | 01:31 PMआईपीएस अजय पाल शर्मा की धमकी के बाद टीएमसी कैंडिडेट ने दी खेला खत्म करने की चुनौती, कौन हैं जहांगीर खान?
Apr 28, 2026 | 01:27 PMExit Poll 2026: कब आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे? पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में इस बार हुआ बंपर मतदान
Apr 28, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM














