Exit Poll 2026: कब आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे? पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में इस बार हुआ बंपर मतदान

Election Exit Poll: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के मतदान के बाद जारी होंगे। इस बार बंगाल और तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान ने रोमांच बढ़ा दिया है।
exit poll 2026
सांकेतिक तस्वीर (Image- Navbharat)
Published on
Updated on

Assembly Elections Results: पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में चल रहे चुनावों के बीच अब लोगों की नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हैं। अलग-अलग राज्यों में मतदान प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब चुनावी रुझानों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को ही वोटिंग समाप्त हो गई थी। वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है।

सभी राज्यों में इस बार भारी मतदान

मतदान प्रतिशत की बात करें तो पुडुचेरी में करीब 89.87%, असम में 85.91% और केरल में 78.27% वोटिंग दर्ज की गई। तमिलनाडु में लगभग 84.69% मतदान हुआ, जबकि पश्चिम बंगाल के पहले चरण में करीब 92.88% वोटिंग देखने को मिली।

कब आएगा एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल तब तक जारी नहीं किए जा सकते जब तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म न हो जाए। भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, आखिरी वोट पड़ने से पहले एग्जिट पोल प्रकाशित या प्रसारित करना प्रतिबंधित होता है। इसलिए पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को समाप्त होने के बाद ही एग्जिट पोल सामने आएंगे। आमतौर पर शाम 6 बजे के बाद टीवी चैनलों और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इन्हें जारी किया जाता है। आप नवभारत लाइव पर बुधवार शाम 6 बजे सबसे सटीक एग्जिट पोल देख सकते हैं।

पिछली बार के नतीजे

राज्य कुल सीटें जीतने वाला दल/गठबंधन सीटें मुख्य विपक्ष सीटें
असम 126 भारतीय जनता पार्टी + एनडीए 75 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गठबंधन 50
केरल 140 वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) 99 यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 41
पुडुचेरी 30 ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस + एनडीए 16 कांग्रेस गठबंधन 9
तमिलनाडु 234 द्रविड़ मुनेत्र कड़गम गठबंधन 159 अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम गठबंधन 75
पश्चिम बंगाल 294 ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस 215 भारतीय जनता पार्टी 77

क्या होता है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल ऐसे सर्वे होते हैं, जो मतदाताओं से वोट डालने के तुरंत बाद किए जाते हैं। आमतौर पर ये मतदान केंद्रों के बाहर किए जाते हैं, जहां चुनिंदा मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया।

इन सर्वे का उद्देश्य आधिकारिक नतीजों से पहले चुनावी रुझानों का अनुमान लगाना होता है। मीडिया संस्थान और निजी एजेंसियां इन्हें कराती हैं, हालांकि ये अंतिम परिणाम नहीं होते बल्कि एक अनुमान भर होते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com