-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Sharad Pawar Invites Entire Pawar Family For Dinner At Modi Baug
शरद पवार डिनर डिप्लोमेसी; सियासी कड़वाहट के बीच मोदी बाग में इकट्ठा होगा पूरा परिवार, सुनेत्रा भी होंगी शामिल!
- Written By: अनिल सिंह
Sharad Pawar Family Meeting Pune: पुणे के मोदी बाग में शरद पवार ने पूरे पवार परिवार को खाने पर बुलाया। सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार भी होंगी शामिल।

Sharad Pawar Modi Baug Meeting (फोटो क्रेडिट-X)
Sharad Pawar Modi Baug Meeting: महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे प्रभावशाली परिवारों में से एक, पवार परिवार, आज पुणे के मोदी बाग स्थित शरद पवार के आवास पर एक साथ नजर आएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने परिवार के सभी सदस्यों को दोपहर और रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया है। पिछले कुछ समय से चली आ रही राजनीतिक उठापटक और विभाजन के बाद, पूरे कुनबे का एक छत के नीचे आना राज्य के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
हाल ही में शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने पुणे निवास पर लौटे हैं। बताया जा रहा है कि यह बैठक पूरी तरह से पारिवारिक है। विशेष रूप से सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की आगामी शादी के उपलक्ष्य में इस स्नेह मिलन का आयोजन किया गया है।
कौन-कौन होगा शामिल?
शरद पवार के इस न्योते पर सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार, युगेंद्र पवार और रोहित पवार सहित परिवार के उन सदस्यों को भी बुलाया गया है जो राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। जानकारी के अनुसार, सुनेत्रा पवार फिलहाल मुंबई में हैं लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए पुणे आने की पुष्टि की है। वहीं, पार्थ पवार के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि, जय पवार के शहर से बाहर होने के कारण उनके इस मिलन में शामिल न होने की खबर है।
सम्बंधित ख़बरें
राजू वाघमारे का राज ठाकरे पर पलटवार, बिना पुष्टि के आरोप लगाना गलत, सिद्धिविनायक ट्रस्टी दे चुके हैं सफाई
पुस्तक विमोचन: देवाभाऊ किताब में देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की झलक, चंद्रकांत पाटिल ने गिनाईं खास खूबियां
संजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
शिरसाट और बच्चू कडू की अभिजीत दिपके से मुलाकात ने बढ़ाई महायुति की टेंशन! अपने ही नेताओं से नाराज हैं शिंदे?
ये भी पढ़ें- ‘तरबूज से तौबा’, 4 लोगों की मौत का कारण बने इस फल की वजह से मुंबई में दहशत, विसरा रिपोर्ट का हो रहा इंतजार
राजनीति से परे पारिवारिक एकजुटता
शरद पवार के करीबी सहयोगियों ने स्पष्ट किया है कि इस समारोह में किसी भी प्रकार की राजनीतिक चर्चा नहीं होगी। यह पूरी तरह से एक पारिवारिक मेल-मिलाप है। शाम 5 बजे से सदस्यों का मोदी बाग पहुंचना शुरू हो जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि राजनीतिक रूप से दो अलग गुटों में बंटने के बाद भी पवार परिवार अक्सर सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में अपनी एकजुटता प्रदर्शित करता रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भले ही इसे ‘गैर-राजनीतिक’ बताया जा रहा हो, लेकिन चुनाव से ठीक पहले सुनेत्रा पवार और शरद पवार का एक ही मेज पर भोजन करना कार्यकर्ताओं के बीच एक अलग संदेश जरूर देगा। कल शरद पवार मुंबई के लिए रवाना होंगे, उससे पहले आज की यह ‘डिनर डिप्लोमेसी’ सुर्खियां बटोर रही है।
Sharad pawar invites entire pawar family for dinner at modi baug
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
5 से 10 साल का रुका किराया और 5000 करोड़ की जमीन का खेल; SRA CEO से मिले रोहित पवार और आदित्य ठाकरे
Aug 03, 2026 | 04:31 PMसुबह छूट गई सावन सोमवार की पूजा? घबराएं नहीं, शाम के इस शुभ मुहूर्त में करें शिवलिंग का अभिषेक, मिलेगा पूरा फल
Aug 03, 2026 | 04:27 PMAFHQ सिविलियन सर्विस को मिलेगा नया रोल, राजनाथ सिंह बोले- सेना की ताकत सिर्फ हथियार नहीं, अदृश्य हाथ भी…
Aug 03, 2026 | 04:22 PMपहले घर में घुसकर जीतते थे भरोसा; फिर मौका देखकर करते हाथ की सफाई, आगरा पुलिस ने महिला गैंग का किया पर्दाफाश
Aug 03, 2026 | 04:21 PMलव एंड वॉर के क्लाइमैक्स की तैयारी शुरू, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल शूट करेंगे भव्य वॉर सीक्वेंस
Aug 03, 2026 | 04:19 PMछत्रपति संभाजीनगर में व्हाट्सऐप पर डायरेक्टर बनकर 20 लाख की साइबर ठगी, फेक प्रोफाइल से अकाउंटेंट को लगाया चूना
Aug 03, 2026 | 04:14 PMखतरों के खिलाड़ी 15 में गौरव खन्ना का दर्दनाक एक्सीडेंट, खुद दिखाई चोट और खून से सनी पीठ
Aug 03, 2026 | 04:14 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














