-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Narendra Modi In Singapore On A Two Day Visit
पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे सिंगापुर, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का उद्देश्य
- Written By: साक्षी सिंह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र सिंगापुर के साथ रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को यहां पहुंचे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री सिंगापुर के नेतृत्व की तीन पीढ़ियों से पीएम मोदी संवाद करेंगे।

पीएम मोदी का वेलकम करते हुए सिंगापुर के गृह मंत्री और विधि मंत्री के. शनमुगम
सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र सिंगापुर के साथ रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा समाप्त करने के बाद सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की अपनी पांचवीं आधिकारिक यात्रा के तहत यहां पहुंचे।
नई दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री सिंगापुर के नेतृत्व की तीन पीढ़ियों से संवाद करेंगे। मोदी ने सिंगापुर पहुंचने के बाद एक्स पर कहा कि सिंगापुर पहुंचा हूं। भारत-सिंगापुर मित्रता को मजबूत करने के उद्देश्य से होने वाली अनेक बैठकों को लेकर आशान्वित हूं।
ये भी पढ़ें:-PM Modi की ब्रुनेई दौरे पर सुल्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता में किन मुद्दों पर बनी बात, जानें यहां
सम्बंधित ख़बरें
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
PM Modi Indonesia: पीएम मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा संपन्न, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
भारत में हो रहे सुधार और हमारी युवा शक्ति की प्रतिभा हमारे देश को एक आदर्श निवेश गंतव्य बनाती है। हम करीबी सांस्कृतिक संबंधों को लेकर भी उत्साहित हैं। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सिंगापुर पहुंचे। गृह मंत्री और विधि मंत्री के. शनमुगम ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आगे बहुत व्यस्तता वाला एजेंडा है। मोदी का बृहस्पतिवार को संसद भवन में आधिकारिक स्वागत किया जाएगा और वह सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात करेंगे।
सिंगापुर रवाना से पहले पीएम मोदी बोले
वोंग ने कुछ दिन पहले ही सत्ता संभाली है और मोदी ने भी कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू किया है। सिंगापुर रवाना होने से पहले जारी एक बयान में मोदी ने कहा कि मैं सिंगापुर के साथ, विशेष रूप से उन्नत विनिर्माण, डिजिटलीकरण और सतत विकास के नये एवं उभरते क्षेत्रों में हमारी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के उपायों पर बातचीत को लेकर उत्सुक हूं।
वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान
मोदी इससे पहले 2018 में सिंगापुर आए थे। उनके साथ इस यात्रा में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य सरकारी अधिकारी हैं। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि दोनों नेता भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी की प्रगति का जायजा लेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र में बढ़ेगा तालमेल
मोदी वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग और एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से मुलाकात करेंगे। वोंग और ली मोदी को अलग-अलग भोजन पर आमंत्रित करेंगे। मोदी सिंगापुर के व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे और देश के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, इस यात्रा से सिंगापुर और भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र में तालमेल बढ़ेगा। दोनों प्रधानमंत्री सेमीकंडक्टर विनिर्माण केंद्र का दौरा करेंगे।
ये भी पढ़ें:-नेपाल एक साल के भीतर नए नोट छापेगा जिसपर दिखेंगे विवादित क्षेत्र, भारत पर पड़ेगा असर
उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में जनशक्ति कौशल के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इससे कौशल केंद्रों से लेकर सिंगापुर की कंपनियों द्वारा प्रशिक्षण और भर्ती तक, भारत के युवाओं को बेहतर कौशल और अवसर मिलेंगे।
Pm narendra modi in singapore on a two day visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस तक नहीं सीख पाए मराठी तो सीधे लाइसेंस कैंसल, प्रताप सरनाइक ने दी ऑटो-टैक्सी चालकों को चेतावनी
Jul 08, 2026 | 07:03 PME20 Petrol पर केजरीवाल के सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब; पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
Jul 08, 2026 | 06:58 PMसागर में ‘नारी शक्ति’ का ऐक्शन, देवरी में महिलाओं का ऑपरेशन नशामुक्ति; डंडे लेकर रात में दे रहीं गश्त
Jul 08, 2026 | 06:54 PMक्या है PM मोदी का अष्टलक्ष्मी प्लान? सिंधिया ने बताई पूरी योजना, कहा- भारत के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे ये राज्य
Jul 08, 2026 | 06:50 PMउज्जैन में रिश्तों की मिसाल, ससुर ने विधवा बहू को बनाया बेटी; खुद मंडप में बैठकर किया ऐतिहासिक कन्यादान
Jul 08, 2026 | 06:45 PMविपक्ष पर CM योगी का जोरदार हमला, बोले- समाजवादी राम से दूरी बनाते हैं बाबर को आर्दश मानते
Jul 08, 2026 | 06:45 PMकृत्रिम पैर के सहारे अमरनाथ यात्रा पर निकली महिला, वायरल VIDEO देख लोग बोले- ‘हौसले को सलाम’
Jul 08, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














